Yashasvi Jaiswal Double Century: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। जायसवाल ने एक बार फिर से डबल सेंचुरी जड़ दिया है। विशाखापट्टनम टेस्ट में भी जायसवाल के बल्ले से दोहरा शतक देखने को मिला था, अब एक बार फिर से राजकोट में भी जायसवाल ने ये कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने बैक टू बैक मैच में दोहरा शतक ठोक दिया है। खिलाड़ी ने आज 231 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया है। इस दौरान खिलाड़ी के बल्ले से 14 चौके और 10 छक्के भी निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन की वापसी, टीम इंडिया के साथ जुड़े; भारत के लिए खुशखबरी
एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्का
यशस्वी जायसवाल ने मैच के तीसरे दिन ही सेंचुरी जड़ दिया था, लेकिन फिर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इससे इंग्लैंड को लगा कि जायसवाल से जान छूटी, लेकिन बल्लेबाज एक दिन में ही फिट हो गए और एक गिल के आउट होते ही चौथे दिन फिर से बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर पहुंच गए। जायसवाल ने आते ही तूफानी पारी खेलनी शुरू कर दी। जायसवाल ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बना दिया है। जायसवाल एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल इस मैच में अभी तक 10 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों ही खिलाड़ी ने भारत के लिए एक टेस्ट पारी में अधिकतम 8 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 3rd Test Live: भारत को मिल चुकी है 400 प्लस की लीड, मजबूत स्थिति में दिख रही भारतीय टीम
3 शतक जिसमें दो दोहरा शतक
गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल के लिए राजकोट में तीसरा शतक है। जायसवाल ने तीनों ही शतकों को लंबी पारी में तब्दील किया है। जायसवाल ने अपना पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था, इस मैच में भी जायसवाल ने 171 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद जायसवाल ने दूसरा शतक विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था, जायसवाल ने इस शतक को भी दोहरा शतक तक पहुंचा दिया था। अब एक बार फिर से जायसवाल ने राजकोट में तीसरा शतक जड़ा। यशस्वी ने इस शतक को भी दोहरा शतक में तब्दील कर दिया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
18 mins agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
42 mins agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 hr agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
1 hr agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
2 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines