IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन की वापसी, टीम इंडिया के साथ जुड़े; भारत के लिए खुशखबरी

Ravichandran Ashwin Rejoins Team India: राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन के बाद अपने घर लौटे रविचंद्रन अश्विन की दोबारा टीम में वापसी हो रही है। अश्विन टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है।

IND vs ENG Ranchi Test Ravichandran Ashwin Captaincy First Time Rohit Sharma Out of Field

Ravichandran Ashwin Captaincy First Time Test Cricket (Image-X)

Ravichandran Ashwin India vs England Rajkot Test: भारतीय क्रिकेट टीम रविचंद्रन अश्विन के अचानक राजकोट टेस्ट के बीच से बाहर होने के कारण परेशान थी। जानकारी के मुताबिक अश्विन परिवार की मेडिकल इमरजेंसी के कारण बीच में चेन्नई लौट गए थे। पर अब टीम इंडिया के लिए खुशखबरी सामने आई है। अश्विन एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी है। अश्विन चौथे दिन ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे और अब वो बल्लेबाजी करने भी आयेंगे।

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए राहत

रविचंद्रन अश्विन के नहीं होने से सबसे बड़ी चिंता थी कि उनके बिना एक बल्लेबाज भी कम हो जाएगा। इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि अश्विन एक बेहतरीन ऑलराउंडरऑलराउंडर हैं। पर अब क्या बल्लेबाज अश्विन आ गए हैं तो चौथी पारी में अब अंग्रेजों की खैर नहीं। अश्विन ने दूसरी पारी में एक विकेट लेकर अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। दूसरे दिन ही अचानक उन्हें चेन्नई जाना पड़ा था। अब वह वापसी कर रहे हैं और यह भारतीय टीम के साथ हर भारतीय क्रिकेट फैन के लिए भी राहत की खबर है।

विज्ञापन

अश्विन क्यों गए थे चेन्नई?

जानकारी के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन की मां की तबीयत शायद खराब थी। इसी कारण उन्हें अचानक टेस्ट मैच के बीच दूसरे दिन के बाद घर लौटना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी जानकारी देते हुए बताया था कि अश्विन टेस्ट सीरीज के बीच से बाहर का रहे हैं। उनका समर्थन करें और उनकी प्राइवेसी बनाए रखें। लेकिन अब अश्विन वापस आ चुके हैं और अब टीम इंडिया की नजरें हैं राजकोट में जीत दर्ज करने पर।

विज्ञापन

लंच तक पहुंच जाएंगे अश्विन (ईएसपीएन क्रिकइंफो)

विज्ञापन

भारत के लिए एक और राहत

टीम इंडिया के लिए राजकोट टेस्ट के चौथे दिन एक और खुशखबरी आई। तीसरे दिन शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। अब यशस्वी भी चौथे दिन गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे। यानी भारतीय टीम को यह एक और राहत मिली है। दिन की शुरुआत भारत के लिए दो बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है। उम्मीद होगी कि अब टीम इंडिया चौथे दिन ही राजकोट टेस्ट जीत ले।

भारत की पकड़ मजबूत

इस मैच की बात करें तो भारत की स्थिति मजबूत हो गई है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़ा था। जवाब में इंग्लैंड 319 पर सिमटी और भारत को 126 रन की लीड मिली। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा और टीम इंडिया विशाल बढ़त की ओर है। ऐसे में अंग्रेजों को चौथी पारी में बड़ा लक्ष्य मिलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ