India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। राजकोट टेस्ट के दौरान भारतीय टीम को रविचंद्रन अश्विन के रूप में बड़ा झटका लगा है। अश्विन को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है। इस कड़ी में खबर सामने आ रही है कि राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि इस काली पट्टी के पीछे क्या राज है। चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 3rd Test Live: भारतीय टीम को खलेगी अश्विन की कमी, मजबूत स्थिति में है इंग्लैंड
हाथ पर बंधी है काली पट्टी
राजकोट टेस्ट मैच में किसका पलड़ा भारी है, यह कहना जल्दबाजी होगा। इस मैच के पहले दिन तक ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी के साथ इस मैच को अपनी झोली में डाल लेगा, इसके बाद दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद ऐसा लगा कि इंग्लैंड ने भारत के पक्ष से मैच को अपने पक्ष में खींच लिया है। अब तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। आज भारतीय खिलाड़ी अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या तीसरे टेस्ट में अश्विन को किया जा सकता है रिप्लेस? क्या कहता है MCC का नियम
काली पट्टी का कारण
गौरतलब है कि हाल ही में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट के खिलाड़ी दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन हो गया था। दत्ताजीराव भारत के कप्तान भी रह चुके हैं, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी कारण से आज भारत के सभी खिलाड़ी उनके सम्मान में काली पट्टी बांधकर खेलते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : क्या अक्षर पटेल को बाहर करके रोहित शर्मा ने की भूल? कहीं हाथ से न निकल जाए राजकोट टेस्ट
बराबरी पर है सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अभी तक बराबरी पर चल रही है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम कर लिया है। सबसे पहले तो इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इंग्लैंड ने जीत के साथ सीरीज का आगाज किया। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए मुश्किल होने वाली है, लेकिन इसके अगले ही मैच में भारत ने भी शानदार वापसी की और विशाखापट्टनम में खेला गया टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन को अचानक क्यों होना पड़ा तीसरे टेस्ट से बाहर? सामने आई बड़ी वजह
जल्द ही होगा रिप्लसमेंट का ऐलान
राजकोट टेस्ट के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन तीसरे टेस्ट के दौरान पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अश्विन ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन का खेलकर बाहर हो गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अश्विन की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
22 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines