IND vs ENG Rinku Singh Test Cricket Selection Rajat Patidar Flop Show Series

IND vs ENG: रिंकू सिंह के नाम पर शुरू हुई चर्चा! रजत पाटीदार ने मुश्किल की घड़ी में बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता

Rajat Patidar Flop Show India vs England: भारतीय टीम के लिए रजत पाटीदार अब नया सिरदर्द बन गए हैं। वहीं फैंस रिंकू सिंह की मांग करने लगे हैं। पाटीदार ने भारत के लिए डेब्यू के बाद से चारों पारियों में निराश किया है। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में वह 10 गेंद पर 0 रन बनाकर आउट हो गए।

Rajat Patidar Flop Show India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया लगातार एक के बाद एक कई मुश्किलों से जूझ रही है। कहीं खिलाड़ियों का फॉर्म, कहीं इंजरी और कहीं पर्सनल कारणों की वजह से ब्रेक, यह सभी समस्याएं टीम इंडिया की दिक्कतें बढ़ा रही हैं। पहले शुभमन गिल का फॉर्म चिंता बना लेकिन अब वह फॉर्म में आ गए हैं। श्रेयस अय्यर आउट ऑफ फॉर्म थे तो वह बाहर हो गए। अब रजत पाटीदार टीम इंडिया के लिए नए सिरदर्द बन गए हैं। पाटीदार ने राजकोट टेस्ट में पूरी तरह निराश किया और वह 5 और 0 पर आउट हो गए।

विज्ञापन

चार पारियों में पूरी तरह फेल

रजत पाटीदार ने पिछली चार पारियों में अपने डेब्यू के बाद सिर्फ 46 रन बनाए हैं। विशाखापट्टनम में पाटीदार ने डेब्यू किया और 32 व 9 रन की पारी खेली। उसके बाद राजकोट टेस्ट में वह पहली पारी में 5 रन पर आउट हुए। दूसरी पारी में 10 गेंद खेलने के बाद उनका खाता तक नहीं खुल पाया। इसके बाद अब रजत पाटीदार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उनके प्रदर्शन पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने रिंकू सिंह के नाम पर भी चर्चा शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रिंकू सिंह हैं पाटीदार से बेहतर?

सोशल मीडिया पर लोगों ने रजत पाटीदार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लगातार फ्लॉप होने के बाद आरसीबी के विरोधी फैंस भी एक्टिव हो गए। लोगों ने विराट के साथ जोड़कर उन्हें ट्रोल किया। तो वहीं कुछ लोगों ने आईपीएल को लेकर उन्हें सुना दिया। इसके अलावा रिंकू सिंह से उनकी तुलना होने लगी। कुछ लोगों ने कहा कि रिंकू सिंह रजत पाटीदार से बेहतर बल्लेबाज हैं। दोनों के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के आंकड़े भी वायरल होने लगे। रिंकू का औसत, स्ट्राइक रेट और शतकों की संख्या सभी रजत पाटीदार से अव्वल ही है।

विज्ञापन

Rinku Singh vs Rajat Patidar: कैसे हैं दोनों के आंकड़े?

रिंकू सिंह

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक कुल 69 पारियां खेली हैं और 55 के औसत से 3173 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 अर्धशतक और 7 शतक शामिल हैं। उनका टेस्ट में भी स्ट्राइक रेट 72 का है।

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू में तो निराश किया पर 95 फर्स्ट क्लास पारियों में उन्होंने 44 की औसत से 4041 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 53 का है। तो उन्होंने रेड बॉल फॉर्मेट में कुल 22 अर्धशतक और 5 शतक लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ