India vs England: धर्मशाला टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज को बड़े ही शान से अपने नाम कर लिया। यह टीम इंडिया के लिए बड़ी उपलब्धि है। एक समय था जब हैदराबाद टेस्ट में मिली हार के बाद करोड़ों फैंस के दिल टूट गए थे। लेकिन टीम ने यहां से वापसी की और भारत को लगातार 4 मुकाबले में जीत दिलाई। अब भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक वीडियो में इस सीरीज को लेकर अपनी दिल की बात कही है। खास बात है कि इस वीडियो को खुद बीसीसीआई ने शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं रोहित और द्रविड़ ने क्या कहा।
ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma Reaction: BCCI के ‘इंसेंटिव स्कीम’ पर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘टेस्ट क्रिकेट में अलग चैलेंज होता है’
कोच राहुल द्रविड़ सीरीज जीतने के बाद सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद दे रहे थे। द्रविड़ ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं होता है। भारत ने टेस्ट सीरीज को एकतरफा अपने नाम कर लिया है, यह खुशी की बात है। टेस्ट क्रिकेट में चैलेंज अलग होता है। पहले मुकाबले में मिली हार के बाद हमने शानदार वापसी की। इसमें सभी खिलाड़ियों ने अच्छी भूमिका निभाई है। हम चाहते हैं कि हमारा साथ यूं ही बना रहे। इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज काफी लंबी रही, जिसमें काफी कुछ देखने को मिला। उन्होंने आगे कहा कि अगर हमें बतौर टीम बेहतर करना है, तो इसके लिए सभी को एक दूसरे का साथ देना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 MI vs GGT: हरमनप्रीत कौर का तूफान, मुंबई इंडियंस का फाइनल पक्का! गुजरात की उम्मीदें खत्म
रोहित शर्मा ने क्या कहा
द्रविड़ ने कहा कि अगर आपको अपने लाइफ में आगे बढ़ना है, तो एक दूसरे का साथ देना चाहिए। एक दूसरे के सहयोग से ही हम अच्छा परफॉर्म कर सकेंगे। द्रविड़ ने इस शानदार जीत के लिए सभी का धन्यवाद किया है। इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद कहा है। यह वीडियो देख फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज काफी लंबी चली। इस सीरीज ने फैंस को खूब रोमांचित किया है।
ये भी पढ़ें:- SL vs BAN: ‘टाइम आउट विवाद’ पर फिर शुरू हुआ बवाल, सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश को चिढ़ाया
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines