IND vs ENG ODI Series: T20 में मिली हार का बदला लेने उतरेंगे रोहित-विराट, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले? नोट कर लें मैच टाइमिंग

IND vs ENG: टी20 सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने वाली है, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. यहां जानिए भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल.

Rohit Sharma- Virat Kohli (Image generated by AI)

Rohit Sharma- Virat Kohli (Image generated by AI)

India vs England ODI Series Schedule: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से करारी हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वनडे क्रिकेट में दमदार वापसी पर होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होने जा रही है. इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक्शन में होंगे.

विज्ञापन

इस सीरीज में टीम इंडिया इंग्लैंड से टी20 में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बीसीसीआई पहले ही इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर चुका है. तो चलिए जानते हैं भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड, वेन्यू, मैच टाइमिंग और इससे जुड़ी अहम जानकारी.

विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद एक्शन में होंगे विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे इंतजार के बाद एक्शन में नजर आएंगे. 37 वर्षीय कोहली ने भारत के लिए अपना पिछला वनडे मुकाबला 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. टेस्ट और टी20I से संन्यास ले चुके विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते हैं, इसलिए उन्हें खेलता देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ता है.

इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कोहली का चयन हुआ था, लेकिन आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान लगी चोट के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल सके. लेकिन अब कोहली पूरी तरह फिट हो चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

भारतीय स्क्वॉड में हुआ बदलाव

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारतीय बल्लेबाजी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. टी20 सीरीज का हिस्सा रहे कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह भी वनडे टीम में शामिल हैं. हालांकि, सीरीज के शुरू होने से पहले टीम में एक बदलाव किया गया है.

तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 सीरीज में मिली हार को भूलाकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी.

विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा. सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. पहला और तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा वनडे मैच शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा.

मैचतारीखवेन्यूसमय (भारतीय समयानुसार)
पहला वनडे14 जुलाई 2026एजबेस्टन, बर्मिंघमदोपहर 3:30 बजे
दूसरा वनडे16 जुलाई 2026कार्डिफशाम 5:30 बजे
तीसरा वनडे19 जुलाई 2026लॉर्ड्स, लंदनदोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया को जीता सकते हैं वनडे सीरीज, अपने दम पर पलट सकते हैं मुकाबला

IND vs ENG ODI Series: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ