IPL की वजह से टीम इंडिया को मिली हार? पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Team India: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान टीम ने खेले 7 टी20 मैचों में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर सकी.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

Sanjay Manjrekar on Team India defeat: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से क्लीन स्वीप किया. इस दौरान टीम इंडिया 7 टी20I मुकाबलों में से एक भी नहीं जीत सकी. इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराना गलत

खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराना गलत2 / 6

हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत की इस हार के लिए खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया है. उनका मानना है कि टीम की लगातार हार की असली वजह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा ढांचा और उसी के आधार पर खिलाड़ियों का सिलेक्शन है. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

IPL सिस्टम को ठहराया हार का जिम्मेदार

IPL सिस्टम को ठहराया हार का जिम्मेदार3 / 6

संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "विदेश सरजमीं पर T20 में मिली इस हार के लिए खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराना आसान होगा. लेकिन असली जिम्मेदारी उन लोगों की है जिन्होंने IPL को पूरी तरह बल्लेबाजों के अनुकूल बना दिया है." (PIC Credit - AI)

'आईपीएल के आंकड़ों के दबाव न करें चयन'

'आईपीएल के आंकड़ों के दबाव न करें चयन'4 / 6

मांजरेकर ने आगे कहा कि, "सिलेक्टर्स के लिए चुनौती यह है कि वे आईपीएल के आंकड़ों के दबाव में आए बिना उन बल्लेबाजों को चुनें जो विदेशों में अच्छा खेल सकें. भारत को अब आने वाले समय में टी20 क्रिकेट के ज्यादातर मुकाबले विदेशी जमीन पर खेलने हैं. घरेलू मैदान पर खेलने का आसान दौर खत्म हो चुका है." (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

IPL के फॉर्मेट पर फिर उठे सवाल

IPL के फॉर्मेट पर फिर उठे सवाल5 / 6

आईपीएल पर पहले भी यह आरोप लगता रहा है कि टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के अनुकूल पिचें तैयार की जाती हैं और छोटी बाउंड्री रखी जाती हैं, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिलता है. इसके अलावा, 'इम्पैक्ट प्लेयर' जैसे नियमों ने बल्लेबाजों को अतिरिक्त फायदा पहुंचाया है. आलोचकों का मानना है कि इससे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट, खासकर विदेशी परिस्थितियों में खुद को ढालने में दिक्कत होती है. (PIC Credit - AI)

अब वनडे सीरीज पर सबकी नजरें

अब वनडे सीरीज पर सबकी नजरें6 / 6

टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज पर होगी, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे, जबकि कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी. टी20 में मिली हार को भूलाकर भारतीय टीम वनडे में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन