IND vs ENG: ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया को जीता सकते हैं वनडे सीरीज, अपने दम पर पलट सकते हैं मुकाबला

IND vs ENG: टीम इंडिया आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज हार गई. पिछले 7 मैचों में टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी. अब 14 जुलाई को वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. जहां पर टीम इंडिया जीत दर्ज करके धमाकेदार कमबैक करना चाहेगी. ऐसे में 5 खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं.

team india odi
1 / 6
टीम इंडिया का शेड्यूल (Image: AI Generated)

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बुरे दौर से गुजर रही है. बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां करनी शुरू कर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ये 3 मैचों की सीरीज उन तैयारियों के लिए बहुत ही अहम रहने वाली हैं. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस सीरीज को जीतना चाहेंगे. टीम के पास फिलहाल 5 ऐसे मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे है, अपने इस सीरीज में अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. (Pic Credit: AI Generated)

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल 2 / 6

कप्तान शुभमन गिल मौजूदा समय में बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी. ऐसे में अगर शुभमन गिल का बल्ला चला, तो टीम इंडिया आसानी से मुकाबला जीत सकती है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Generated) 

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा3 / 6

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ कमाल की पारियां खेली थी. जिसके कारण ही उनका आत्मविश्वास भी और ज्यादा बढ़ गया है. रोहित शर्मा का इंग्लिश सरजमीं पर रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा रहा है.  (Pic Credit: AI Generated)

विराट कोहली

विराट कोहली 4 / 6

दिग्गज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद वो कोई भी मुकाबला नहीं खेले हैं. ऐसे में कोहली को दोबारा मैदान पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं. कोहली भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. (Pic Credit: Virat Kohli Instagram)

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 5 / 6

सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम इंडिया की गेंदबाजी बहुत ज्यादा मजबूत हो जाएगी. अब तक इस दौरे पर टीम इंडिया की गेंदबाजी औसत दर्जे की रही है. बुमराह का भी इंग्लिश सरजमीं पर रिकॉर्ड शानदार रहा है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Generated) 

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव 6 / 6

टी-20 सीरीज में इंग्लिश स्पिनरों ने भारतीयों ने बेहतर करके दिखाया. ऐसे में कुलदीप यादव की वापसी के बाद टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी भी बेहतर हो जाएगी. कुलदीप का भी इस फॉर्मेट में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन