India vs England Dharamshala Test Match Indian Playing 11: भारत और इंग्लैंड के सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। आखिरी मैच के लिए दोनों ही टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं और उन्होंने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उम्मीद की जा रही है कि पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। जहां भारतीय टीम के टेस्ट में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह धर्मशाला टेस्ट से वापसी कर रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को पांचवें टेस्ट के लिए रिलीज कर दिया गया है। वहीं केएल राहुल भी पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं। चलिए जानते हैं धर्मशाला टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है। किन खिलाड़ियों को पांचवें टेस्ट में आराम दिया जाएगा। जबकि किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा।
रांची टेस्ट में आकाश दीप को मिला था मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट में तेज गेंदबाज आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिला था। वह भारत के लिए 313वें टेस्ट खिलाड़ी बनने थे। उन्होंने अपनी रफ्तार और स्विंग गेंदबाजी से पहली पारी में इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त कर दिया था। आकाश दीप ने पहली पारी में बेन डकेट, जैक क्रॉली और ओली पोप के बड़े विकेट हासिल किए थे। रांची टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद टीम मैनेजमेंट आकाश दीप को धर्मशाला टेस्ट में भी मौका दे सकती है।
ये भी पढे़ं- IPL 2024 All Captains Salary: ना धोनी, ना हार्दिक ये हैं सबसे महंगे कप्तान, जानें किसे मिलेगी सबसे कम सैलरी
देवदत्त पडिक्कल को मिल सकता है डेब्यू का मौका
आकाश दीप के बाद देवदत्त पडिक्कल भी धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। पडिक्कल धर्मशाला टेस्ट में रजत पाटीदार के स्थान पर टीम में शामिल हो सकते हैं। दरअसल रजत पाटीदार को विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन वह अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। अभी तक रजत पाटीदार ने क्रमश: 32, 9, 5, 0, 17 और 0 का स्कोर बनाया है। वहीं देवदत्त पडिक्कल डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी रन बनाकर आ रहे हैं। वह इस समय काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि उनकों धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
https://twitter.com/supportcricket5/status/1764664010366923107
ये भी पढे़ं- IPL 2024: धोनी के बाद कौन बनेगा CSK का अगला कप्तान? थाला के पोस्ट के बाद फ्रेंचाइजी ने भी किया ऐलान
सिराज को मिल सकता है आराम
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को धर्मशाला टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। दरअसल सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी गेंदबाजी की थी। जिसके बाद मैनेजमेंट उन्हें आराम देने की सोच सकता है। हालांकि विशाखापट्टनम टेस्ट में भी सिराज को आराम दिया गया था, लेकिन उन्हें एक बार फिर आराम दिया जा सकता है। सिराज के स्थान पर जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी कर सकते हैं।
भारत की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, रवीन्द्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)/ मोहम्मद सिराज
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
20 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
33 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
35 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
51 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines