Indian England Team Reach Dharamshala practice Weather

IND vs ENG : धर्मशाला पहुंची भारत और इंग्लैंड की टीम, मौसम देख बेन स्टोक्स हुए खुश

Ind vs Eng Dharamshala Test Match : भारत और इंग्लैंड की टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं। सीरीज का आखिरी मुकाबला यहां 7 मार्च से 11 मार्च तक खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया ने पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। जबकि वह धर्मशाला टेस्ट जीतकर सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी।

England Team Reach Dharamshala: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच धर्मशाला में होगा। सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। सीरीज पर भारतीय टीम ने पहले ही कब्जा कर लिया है, तो वहीं इंग्लैंड की टीम धर्मशाला में अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की दोनों ही टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी है। दरअसल रविवार को लंबी छुट्टियों के बाद इंग्लिश और भारतीय टीम धर्मशाला पहुंची है। सोमवार को इंग्लैंड और भारत की टीम यहां अभ्यास करने के लिए मैदान पर उतरेगी। बेन स्टोक्स चाहेंगे कि उनकी टीम 7 मार्च से पहले ही धर्मशाला की पिच को अच्छी तरह से परख लें।

विज्ञापन

इंग्लैंड का दूसरा घर होगा धर्मशाला

इंग्लैंड का दूसरा घर होगा धर्मशाला शायद यह सुनकर भारतीय क्रिकेट फैंस को थोड़ा अजीब लग सकता था, लेकिन इस समय धर्मशाला का मौसम बिल्कुल लंदन के मौसम से मेल खा रहा है। इंग्लैंड की टीम रविवार को जब धर्मशाला पहुंची तो उस समय बारिश ने उनका स्वागत किया। जबकि धर्मशाला की पिच पर घास होने के कारण यहां तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है बजाय भारत की अन्य पिचों से। धर्मशाला में तेज गेंदबाजों को पिच से स्विंग भी मिलती है। जिसका फायदा इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन को मिल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार को करेंगी अभ्यास

इंग्लैंड की टीम धर्मशाला में सोमवार को अभ्यास करने के मैदान जाएंगी। इंग्लिश टीम का यह सत्र दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि भारत का अभ्यास सत्र सुबह 9:30 बजे से आरंभ होगा। बता दें कि पांच टेस्ट मैच की सीरीज में अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से पहले टेस्ट मैच इंग्लैंड टीम ने शानदार तरीके से जीता था। जबकि उसके बाद भारतीय टीम ने शानदार कैमबैक करते हुए विशाखापट्टनम, राजकोट और रांची टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने सीरीज पहले ही गंवा दी है अब वह धर्मशाला टेस्ट में जीतकर अपनी साख बचाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन

टीम इंडिया भी पहुंची धर्मशाला

इंग्लैंड के अलावा भारतीय टीम भी धर्मशाला पहुंच चुकी है। भारत धर्मशाला में सोमवार सुबह 9:30 बजे से अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगा। टीम इंडिया की नजर पांचवें और आखिरी टेस्ट में जीत दर्ज कर इंग्लैंड की टीम का 4-1 से सफाया करने पर होगा। भारत हर हाल में पांचवां टेस्ट जीतना चाहेगा। जिसकी मदद से वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल के लिए अपनी जगह मजबूत कर सके। बता दें कि इस समय भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है और धर्मशाला जीतकर वह इस स्थान को कायम रखना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ