India vs England, Dharamshala Cricket Stadium Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 7 मार्च से 11 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं और 4 मार्च को दोनों टीमें प्रैक्टिस के लिए मैदान पर जाएंगी। हालांकि मौसम भारत और इंग्लैंड के प्रैक्टिस सेशन में बाधा डाल सकता है।
दरअसल 4 मार्च को सुबह 9:30 बजे पहले भारतीय टीम प्रैक्टिस करने के लिए मैदान पर पहुंचेगी। जबकि दोपहर 1:30 से इंग्लिश टीम यहां अभ्यास करेगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान बारिश हो सकती है। जिससे दोनों ही टीमों की प्रैक्टिस बाधित हो सकती है।
भारत और इंग्लैंड पहुंची धर्मशाला
भारत और इंग्लैंड की टीम रविवार को धर्मशाला पहुंच चुकी है। जब भारत और इंग्लैंड धर्मशाला पहुंची उस समय भी बारिश हो रही थी। अब प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि धर्मशाला टेस्ट दोनों ही टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। दरअसल धर्मशाला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में शीर्ष स्थान पर रहना चाहेगी। जबकि बेन स्टोक्स भी धर्मशाला टेस्ट में इंग्लिश टीम की साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेंगे। अगर प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान पर बारिश होती है तो उस मौके पर दोनों ही टीमों को इनडोर प्रैक्टिस करनी होगी। हालांकि भारत ने रांची टेस्ट जीतने के बाद ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
ये भी पढ़ें- BJP की Lok Sabha उम्मीदवारों की List में 5 बड़ी बातें, कैसे विपक्षियों के लिए बड़ा झटका
मैच में छाए रहेंगे बादल
धर्मशाला में 3 मार्च से लेकर 6 मार्च तक बारिश होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मैच के दौरान उम्मीद की जा रही है कि मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे और ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में यह मौसम इंग्लिश टीम के पक्ष में जा सकता है। दरअसल धर्मशाला का मौसम इंग्लैंड के मौसम से काफी मिलता-जुलता है। जबकि धर्मशाला की पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है और पिच पर घास होने के साथ आसमान में बादल होने पर जेम्स एंडरसन भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : धर्मशाला पहुंची भारत और इंग्लैंड की टीम, मौसम देख बेन स्टोक्स हुए खुश
सीरीज भारत के नाम
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज के अभी चार टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। सीरीज का ओपनिंग मैच हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद भारत ने विशाखापट्टनम में 106 रन, राजकोट में 434 रन और रांची टेस्ट में पांच विकेट से जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि वह धर्मशाला टेस्ट भी जीतकर 4-1 से सीरीज अपने नाम करें। जबकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की नजर पांचवें टेस्ट में जीतकर अपनी टीम की साख बचाने पर होगी।
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
4 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
33 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
56 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines