India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। भारत ने अभी तक खेले गए सीरीज के 4 मैचों में से 3 मैचों को अपनी झोली में डालकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत को सिर्फ सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद रोहित की सेना ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और जीत की हैट्रिक लगा दी है। सब कुछ अच्छा चल रहा है, लेकिन फिर भी रोहित शर्मा धर्मशाला टेस्ट से पहले बड़ा फैसला लेने वाले हैं। कप्तान अगले टेस्ट से दो खिलाड़ियों का पत्ता काटने वाले हैं। जानें अगले मैच से किन 2 खिलाड़ियों का बाहर जाना तय है।
ये भी पढ़ें:- युजवेंद्र चहल को संगीता फोगाट ने सिर पर उठाया, ऐसे घुमाया, छूट गए पसीने, Viral Video
कोई भी रिश्क नहीं लेना चाहेंगे रोहित शर्मा
भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट मैच 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम पर वैसे तो इस मैच को लेकर अधिक प्रेशर नहीं होगी, क्योंकि टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया है। लेकिन प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारत के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी है। दूसरी ओर इंग्लैंड की भी प्वाइंट्स टेबल में स्थिति बेहद ही खराब हो गई है, ऐसे में इंग्लैंड भी इस मैच को अपने नाम करने के लिए पूरी जोर लगाने वाली है, इस कारण से रोहित शर्मा धर्मशाला टेस्ट मैच के दौरान कोई रिश्क नहीं लेना चाह रहे हैं।
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: ‘अगर कोई सोचता है भारत उसके बिना नहीं जीत सकता, वह गलत है’, कोहली को लेकर इशारों-इशारों में बोले गावस्कर
इस खिलाड़ी का बाहर जाना तय
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट मैच में आराम दिया गया था। खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन फिर भी लंबे समय से टीम के साथ जुड़े रहने के कारण उन्हें चौथे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था, ताकि खिलाड़ी की फिटनेस बरकरार रह सके। अब धर्मशाला टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी होने वाली है। ऐसे में बुमराह के आने से एक खिलाड़ी का टीम से पत्ता कट जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि बुमराह की वापसी पर मोहम्मद सिराज को एक बार फिर से बाहर किया जा सकता है। आकाश दीप अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने चौथे टेस्ट मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई थी, इस कारण से आकाश को बाहर नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि एक बार फिर से सिराज को ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma के पास 3 ICC ट्रॉफी जीतने का मौका, 15 महीने के अंदर कर सकते हैं बड़ा कारनामा
रजत पाटीदार ने किया टीम को निराश
भारत के युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार को लगातार 3 टेस्ट मैच खेलने का मौका दिया गया, लेकिन खिलाड़ी कुछ कमाल नहीं दिखा सके। तीन मैचों में खिलाड़ी के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली है। वह 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में कुल 63 रन ही बना पाए हैं। उन्हें चौथे टेस्ट मैच से ही बाहर किया जा सकता था, लेकिन रोहित शर्मा ने उन्हें एक और मौका देना चाहा। ऐसे में धर्मशाला टेस्ट से खिलाड़ी का बाहर जाना तय माना जा रहा है। उनजी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जाएगा। उन्हें स्क्वाड में तो शामिल कर लिया गया है, लेकिन अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन धर्मशाला टेस्ट में पडिक्कल को शामिल किया जाना तय माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines