IND vs ENG 5th Test Update: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल दोनों ने शतक जड़कर खेल रहे थे। पहले तो रोहित शर्मा ने अपना 48वां इंटरनेशनल शतक लगाया फिर शुभमन गिल ने भी शतक ठोक दिया। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 161 रनों की साझेदारी हुई है। फिर इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी के लिए आए बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को 103 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया है। स्टोक्स ने पहली ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित को चलता कर दिया। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। अब पडिक्कल भी 65 के स्कोर पर आउट हो गए हैं।
दो बैक टू बेक झटकों के बाद कुछ हद तक सरफराज खान और डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला। हालांकि फिर सरफराज खान भी शोएब बशीर की गेंद के शिकार हो गए। फिर पडिक्कल को भी बशीर ने ही चलता कर दिया है। इससे पहले भारत के स्पिन गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया और पूरी टीम को महज 218 के स्कोर पर ढेर कर दिया था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने कमाल की शुरुआत की है। युवा विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धर्मशाला में एक बार फिर कमाल कर दिया है और अर्धशतकीय पारी खेली है। यशस्वी के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन जोड़े।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक शतक से बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल से बाबर आजम तक सभी को पछाड़ा
मैच का अपडेट
इंग्लैंड के 218 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बीच शतकीय साझेदारी हुई। फिर दूसरे विकेट के लिए रोहित और गिल के बीच 171 रनों की साझेदारी के बाद कप्तान रोहित शर्मा 103 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। देवदत्त पड्डिकल ने डेब्यू पर अर्धशतक लगाया था। जबकि सरफराज खान भी अर्धशतक लगाकर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं। बुमराह और कुलदीप यादव ने 10वें विकेट के लिए नाबाद 45 रन की साझेदारी की है। भारत ने पहली पारी में 255 रन की विशाल लीड बना ली है। बुमराह ने 19 और कुलदीप 27 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने ठोका शतक, पिता के रिएक्शन ने लूटी महफिल
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो, ओली पोप, बेन डकेट, जो रूट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।
रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास
बता दें कि धर्मशाला टेस्ट में रोहित शर्मा 2 बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। रोहित इस मैच में अपने 600 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। रोहित के बाद क्रिस गेल सबसे अधिक इंटरनेशनल छक्के जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने कुल 553 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा आज भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते है। अभी वीरेंद्र सहवाग 90 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, BJP ने इस सीट से की मैदान में उतारने की तैयारी
संबंधित खबरें
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
40 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
1 hr agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
8 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
10 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
11 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
12 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
12 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
13 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines