Devdutt Padikkal Debut Half Century Dharamshala Test:: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों फैंस और कप्तान को प्रभावित कर लिया है। खिलाड़ी ने इस मैच में डेब्यू करते हुए 103 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और एक शानदार छक्का भी निकला था। पडिक्कल ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। खिलाड़ी के इस प्रदर्शन से कप्तान से लेकर कोच तक सभी खुश हैं। ऐसे में पडिक्कल अब इन 3 भारतीय स्टार खिलाड़ियों के लिए खतरा बनते दिख रहे हैं। अब इन 3 खिलाड़ियों की वापसी भी मुश्किल लग रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले मुश्किल में CSK, एक और प्लेयर को लगी चोट; 3 खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा
पडिक्कल ने दोनों हाथों से लपका मौका
देवदत्त पडिक्कल को धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और शानदार अर्धशतक जड़ दिया। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से केएल राहुल के बाहर होने के बाद उनकी जगह रजत पाटीदार को मौका दिया गया था, लेकिन पाटीदार कप्तान के भरोसे पर खड़े नहीं उतर सके। इस कारण से सीरीज के आखिरी मुकाबले में पडिक्कल को मौका दिया गया। अब पडिक्कल ने ऐसा खेल दिखाया कि इससे 3 खिलाड़ियों की वापसी मुश्किल हो गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट के बीच रोहित शर्मा चोटिल! नहीं उतरे मैदान पर; BCCI ने कप्तान को लेकर दिया बड़ा अपडेट
कौन हैं ये 3 खिलाड़ी
इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं ऋषभ पंत। विस्फोटक बल्लेबाज पंत लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, इसके कारण से खिलाड़ी लंबे समय से टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं, लेकिन अब वह आईपीएल 2024 में वापसी करने वाले हैं। इसके साथ ही वह टीम इंडिया में भी वापसी कर सकते हैं, लेकिन पडिक्कल ने शानदार पारी खेलकर पंत की जगह मुश्किल में डाल दी है। दूसरे खिलाड़ी हैं श्रेयस अय्यर। खिलाड़ी को बीसीसीआई ने पहले ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। खास बात है कि उनकी कमी भी टीम को नहीं खल रही है। पडिक्कल ने जिस तरह पारी को संभाला है, वह एक अनुभवी बल्लेबाज की तरह खेल रहे थे। ऐसे में अब फिलहाल अय्यर की वापसी पर भी मुश्किल में है।
ये भी पढ़ें:- UP vs DC: दीप्ति शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ ली हैट्रिक, जानें WPL इतिहास में कितने खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा
रजत पाटीदार को अब शायद ही भारत के लिए खेलने का मौका मिले सकेगा। खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी तक नहीं निकली। इस कारण से पडिक्कल को उनकी जगह शामिल किया गया। अब लग रहा है कि पाटीदार की वापसी भी मुश्किल होगी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
59 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines