India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जाएगा। चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि टीम का धाकड़ गेंदबाज रांची टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है। दरअसल अब 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है। पहले मैच में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया था और भारतीय टीम पर जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार वापसी की। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को लगातार दो मैचों में हराया। अब भारतीय टीम के पास 2-1 की बढ़त हो गई है। वहीं अब दूसरी तरफ रांची में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले मेहमान टीम की टेंशन बढ़ने लगी है।
जेम्स एंडरसन चौथे मैच से होंगे बाहर!
बता दें, इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन लंबे समय से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। अब जेम्स एंडरसन अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है। 41 वर्षीय एंडरसन को अब इंग्लैंड टीम लगातार खेलने के लिए मजबूर करना नहीं चाहती है। जिसके चलते एंडरसन को रांची टेस्ट के लिए आराम दिया जा सकता है ताकि एंडरसन सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर सके।
सीरीज के पहले मैच से भी जेम्स एंडरसन को बाहर रखा गया था। जिसके बाद इंग्लैंड टीम और कप्तान बेन स्टोक्स पर काफी सवाल भी उठे थे। जिसके बाद जेम्स एंडरसन को दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में खिलाया गया था। अब इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकलम भी एंडरसन को लगातार खिलाने के लिए दबाव डालना नहीं चाहते हैं। जिसके चलते चौथे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन बेंच पर बैठे हुए दिखाई दे सकते हैं।
चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में हो सकता है बदलाव
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। जिसको लेकर इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर चौथे टेस्ट मैच से जेम्स एंडरसन बाहर होते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में ऑली रॉबिनसन को शामिल किया जा सकता है। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह गस एटकिंसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- धोनी से पूछूंगा- शतक के बाद क्यों कर दिया बाहर? संन्यास लेते ही मनोज तिवारी ने दागे सवाल
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अंपायर ने क्यों लिखा ‘RIP बैजबॉल’? इंग्लैंड टीम के लिए मजे
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘घरेलू क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को महत्व देना गलत…;’ जय शाह ने दिया बयान, निशाने पर हार्दिक और ईशान!
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
47 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 hr ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
3 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines