
IND vs ENG: क्या सच में हुई सरफराज खान की जासूसी? रोहित शर्मा ने किया खुलासा
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
Rohit Sharma On Sarfaraz Khan: टीम इंडिया के नए सुपरस्टार सरफराज खान की जासूसी को लेकर बड़ा खुलासा है। जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ही सरफराज खान की जासूसी करवाई थी। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर रोहित शर्मा को सरफराज खान की जासूसी करवाने की जरुरत क्यों पड़ गई? अब इसको लेकर खुद कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया है। तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि सरफराज खान को लेकर मेरी मुंबई के कुछ खिलाड़ियों से बातचीत हुई। इस दौरान खिलाड़ियों ने सरफराज के खेलने के अंदाज की जमकर तारीफ की। जिसके बाद मुझे सरफराज के मिजाज का पता चलने लगा और तीसरे टेस्ट मैच में मैने वो देखा भी जो सरफराज के बारे में सुना था।
अधिक जानकारी के लिए पूरी वीडियो देखें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.