IPL 2024: ‘घरेलू क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को महत्व देना गलत...;’ जय शाह ने दिया बयान, निशाने पर हार्दिक और ईशान!

Jay Shah On Domestic Cricket : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट को रीढ़ ही हड्डी बताया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कुछ भारतीय खिलाड़ी अब डोमेस्टिक क्रिकेट को छोड़ आईपीएल को अधिक महत्व देने लगे हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए चिंता का विषय है। जय शाह का यह बयान उस समय आया है जह ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी 2024 में भाग नहीं लिया था।

Ipl 2024 Jay Shah Domestic Cricket Ishan Kishan Hardik Pandya

Jay Shah & Ishan Kishan Hardik Pandya (Image Credit 'X')

 Jay Shah On Domestic Cricket : भारतीय टीम के कुछ बड़े सितारे डोमेस्टिक क्रिकेट छोड़ आईपीएल को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। जिसके बाद जय शाह ने साफ कह दिया है कि भारत के लिए क्रिकेट खेलने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट को प्राथमिकता देनी होगी। जिसके बाद ही उनका भारतीय टीम में चयन होगा।

विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी टीम से बाहर होने के बावजूद डोमेस्टिक क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को महत्व देने लगे हैं। हाल ही में ईशान किशन को भी रणजी ट्रॉफी 2024 में झारखंड की टीम से खेलने की सलाह दी गई थी। मगर उन्होंने इसको नजरअंदाज करते हुए आईपीएल 2024 की तैयारियों के लिए बड़ौदा में हार्दिक पंड्या के साथ प्रैक्टिक करने चले गए थे।

विज्ञापन

डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा जरूरी

भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना जरूरी होगा। जिसके बाद ही खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक जय शाह ने इसपर कहा कि जिस भी खिलाड़ी को भारत के लिए क्रिकेट खेलना है। उनको डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। अभी क्या हो रहा है कि भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट की बजाय आईपीएल को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। जो कि एक चिंता का विषय है। खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट रीढ़ की हड्डी की तरह है।

विज्ञापन

आईपीएल का उभरना चिंता का कारण

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की खबर के मुताबिक जय शाह ने आगे कहा कि आईपीएल ने पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ोतरी की है। इसपर हमें गर्व हैं, लेकिन यह चिंता का विषय भी है क्योंकि कई खिलाड़ी अब डोमेस्टिक क्रिकेट को छोड़ आईपीएल को महत्व देने लगे हैं। उन्हें यह समझना होगा कि भारतीय क्रिकेट की नीव डोमेस्टिक क्रिकेट से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

जय शाह की इन खिलाड़ियों पर होगी पैनी नजर

जय शाह का यह बयान उस समय आया है जब भारत के कुछ खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट को छोड़ आईपीएल 2024 की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। बता दें कि ऐसी खबरें आई थीं कि बोर्ड ईशान किशन के डोमेस्टिक क्रिकेट में नहीं खेलने से नाराज है। इसके अलावा दीपक चाहर भी इस बार रणजी ट्रॉफी 2024 में खेलते हुए नजर नहीं आए थे। इसके अलावा काफी लंबे समय से हार्दिक पंड्या ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट से दूरियां बना कर रखी है। इसके बाद यह देखना होगा कि डोमेस्टिक क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को प्राथमिकता देने वाले इन खिलाड़ियों पर बोर्ड क्या कड़ा कदम उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ