Ben Stokes on Ranchi Pitch: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों ही टीमें रांची पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के कप्तान पिच को अच्छी तरह से परखने की कोशिश में लगे हैं। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जब रांची की पिच को परखा तो वह दंग रह गए। स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के एक अन्य खिलाड़ी ओली पोप भी रांची की पिच देख हैरान हो गए हैं। स्टोक्स ने पिच को लेकर कहा कि मैंने ऐसी पिच आज तक नहीं देखी है। चलिए आपको बताते हैं स्टोक्स ने पिच में क्या खास बात देखकर यह बयान दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB और CSK के बीच खेला जा सकता है ओपनिंग मैच, जानें कैसा है दोनों के बीच हेड 2 हेड रिकॉर्ड
‘दूर से हरी-भरी दिखती है पिच’
बेन स्टोक्स ने पिच को देखने के बाद कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस पिच पर कैसे खेलेंगे। मैंने आज तक ऐसी पिच नहीं देखी थी। इस पिच की सबसे खास बात है कि दूर से देखने पर यह हरी-भरी लगती है, लेकिन जब मैंने इसे पास जाकर देखा तो इसमें काफी दरारें हैं। इस मैदान पर बल्लेबाजी काफी मुश्किल होने वाली है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि पिच के बारे में क्या कहूं, मुझे कुछ पता ही नहीं चल रहा है कि यह कैसी पिच है। देखते हैं कि इस पिच पर कैसे खेला जा सकता है। स्टोक्स ने आगे कहा कि ड्रेसिंग रूम से पिच अच्छी दिख रही थी, लेकिन वहां पहुंचने के बाद पता चला कि मिट्टी भुरभुरा है और यहां पर काफी दरारें हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने दर्द की शिकायत पर छोड़ी रणजी ट्रॉफी, NCA ने बताया फिट; आईपीएल खेलने पर सस्पेंस
‘रांची में मुश्किल होगी बल्लेबाजी’
इंग्लैंड के एक अन्य खिलाड़ी ओली पोप ने इस पिच को लेकर कहा कि मैदान का एक साइड का विकेट काफी खराब है, जबकि दूसरे साइड का विकेट थोड़ा ठीक लग रहा है। इसको लेकर अभी अधिक नहीं बता सकता हूं कि यह कैसी खेलने वाली है। भारतीय टीम के विकेट देखने के बाद ही हम देख पाएंगे कि क्या होता है। भारतीय टीम जिस प्रकार खेलेगी, इसके बाद हम आगे का फैसला कर सकेंगे। स्टोक्स और पोप के बयान से यह साफ हो गया है कि इस मैदान पर करिश्माई गेंदबाजी होने वाली है। दोनों ही खिलाड़ियों ने इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि मैदान पर बल्लेबाजी मुश्किल होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हर टेस्ट मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने रैंकिंग में लगाई छलांग, जानें 73वें से 15वें स्थान तक का सफर
भारत की सीरीज पर बढ़त
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने बढ़त कायम कर ली है। अभी तक सीरीज के 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पहला मुकाबला इंग्लैंड के नाम रहा था। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेला गया मैच अपनी झोली में डाल लिया था, इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसे भारत ने जीत लिया था। फिर सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेला गया, भारत ने इस मुकाबले में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। अगर भारत इस मैच को भी अपनी झोली में डाल लेता है, तो सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगा।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines