---विज्ञापन---

IND vs ENG: यशस्वी शतक लगाकर हुए रिटायर्ड हर्ट, बेन स्टोक्स भी हुए जायसवाल के फैन

Yashasvi Jaiswal Retired Hurt Rajkot Test: भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंजरी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। शानदार शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 133 गेंदों पर शानदार 104 रन बनाए थे। अश्विन पहले से ही इस मैच सहित पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसे में यशस्वी की चिंता ने टीम को परेशान कर दिया होगा।

Yashasvi Jaiswal Retired Hurt Rajkot Test: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और स्टार ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। इस मैच की दूसरी पारी में जायसवाल ने 122 गेंदों पर शतक जड़ा और यह उनके टेस्ट करियर की तीसरी सेंचुरी थी। उन्होंने 133 गेंद पर 104 रन बना लिए थे फिर अचानक उनके बैक में समस्या हो गई। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उनके इस तरह जाने से टीम इंडिया के मोमेंटम पर असर पड़ सकता है। उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में शानदार डबल सेंचुरी भी लगाई थी।

---विज्ञापन---

विरोधी भी हुए यशस्वी के फैन

यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में जरूर निराश किया था लेकिन जिस तरह वह दूसरी पारी में खेले उनकी बल्लेबाजी कि विपक्षी टीम ने भी तारीफ की। जब वह रिटायर्ड होकर लौटे तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर उनका प्रोत्साहन किया। इस दौरान इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुल्लम भी खड़े हुए और उन्होंने ताली बजाकर उन्हें विश किया।


भारत की पकड़ मजबूत

भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत बढ़त बना ली है। यशस्वी रिटायर्ड जरूर हुए लेकिन शुभमन गिल 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हालांकि, रजत पाटीदार ने निराश किया और 10 गेंद खेलकर डक पर आउट हो गए। दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारत को 126 रन की लीड मिली थी। भारत की कुल बढ़त अब 322 रन की हो गई है। अभी टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने सरफराज खान, रवींद्र जडेजा को भी आना है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड को चौथी पारी में कितना लक्ष्य मिलता है।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के लिए मुश्किल की घड़ी

भारतीय टीम के लिए मुश्किल की घड़ी है। केएल राहुल इंजर्ड होकर टीम से बाहर हैं। विराट कोहली पूरी सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। शमी भी फिट नहीं हैं और बाहर हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपनी मां की तबीयत के कारण बीच सीरीज से नाम वापस ले लिया। अब यशस्वी का अचानक इतनी अच्छी पारी खेलते हुए बीच से वापस लौटना टीम के लिए चिंता का विषय है। अभी भी यशस्वी की टीम इंडिया को आखिरी दो टेस्ट में जरूरत पड़ सकती है। सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची और पांचवां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL में आरसीबी और CSK का रहा हिस्सा, अब क्रिकेट से करीब एक साल के लिए दूर हो गया ये खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान के रनआउट की पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 17, 2024 04:51 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola