India vs England 4rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन को लेकर पेंच फसा है। अभी तक इस सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाले जॉनी बेयरस्टो पर चौथे टेस्ट मैच से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अभी तक दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इन तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से महज 139 रन निकले हैं। इस दौरान बेयरस्टो के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। जॉनी बेयरस्टो के खराब प्रदर्शन के बाद अब उन पर काफी सवाल भी उठ रहे हैं।
जॉनी बेयरस्टो की खराब फॉर्म ने इंग्लैंड की बढ़ाई चिंता
वैसे तो जॉनी बेयरस्टो हार्ड हिटिंग के लिए जाने जाते हैं लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ अभी तक बेयरस्टो का बल्ला खामोश रहा है। मैच की किसी भी पारी में बेयरस्टो बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे हैं। पिछले तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों के दौरान बेयरस्टो का हाई स्कोर महज 37 रन का रहा है। जिसके बाद अब बेयरस्टो की खराब फॉर्म को लेकर इंग्लैंड टीम की टेंशन बढ़ने लगी है तो वहीं बेयरस्टो पर भी काफी सवाल उठने लगे हैं। रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से बेयरस्टो को बाहर करने की भी मांग उठने लगी है।
हालांकि इसको लेकर इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी अपना पक्ष साफ कर दिया है। ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि जॉनी बेयरस्टो ने हमारी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है उसका करियर काफी प्रभावशाली रहा है। हम जानते हैं कि बेयरस्टो हर परिस्थिति से खुदको निकाल लेते हैं फिलहाल हमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे के मैचों में जॉनी अच्छा प्रदर्शन करेगा और टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलेगा।
रांची टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो के खेलने को लेकर ब्रेंडन मैकुलम ने बताया कि मैनें विकेट नहीं देखा है कि कैसा है हां मुझे उम्मीद है कि जॉनी रांची टेस्ट मैच खेलेगा। कोच का ये बयान सामने आने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि इंग्लैंड टीम खराब फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो को एक और मौका देना चाहती है। जिसके बाद रांची टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो को खेलते हुए देखा जा सकता है।
भारत के पास 2-1 की बढ़त
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने मेहमान टीम को लगातार दो मैचों में मात दी है। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम को 434 रनों से हराया था। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर से काफी शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते जडेजा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘घरेलू क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को महत्व देना गलत…;’ जय शाह ने दिया बयान, निशाने पर हार्दिक और ईशान!
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स में हुआ बड़ा बदलाव, अचानक हुई श्रीलंका के खिलाड़ी की टीम में एंट्री
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
40 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा ने किया शानदार रनआउट, न्यूजीलैंड ने गंवाया 5वां विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines