IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स में हुआ बड़ा बदलाव, अचानक हुई श्रीलंका के खिलाड़ी की टीम में एंट्री

IPL 2024 Replacement : आईपीएल 2024 से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की जगह श्रीलंका के सुपर फास्ट तेज गेंदबाज को शामिल किया है। आईपीएल 2024 से पहले केकेआर की टीम में यह बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

IPL 2024 dushmantha chameera Replace gus atkinson KKR

Sri Lanka ODI Team (Image Credit 'X')

IPL 2024 KKR Replacement : आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइ़डर्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल आईपीएल का दो बार खिताब उठा चुकी केकेआर की टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की जगह श्रीलंका के सुपर फास्ट तेज गेंदबाज दुश्मन्था चमीरा को रिप्लेमेंट के तौर पर शामिल किया है। अब आईपीएल 2024 में गस एटकिंसन की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुश्मन्था चमीरा अपनी रफ्तार भरी गेंदों से बल्लेबाजों का स्टंप उड़ाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि दुबई में हुए आईपीएल ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दुश्मन्था चमीरा में दाव नहीं लगाया था। मगर अब यह गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलता हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन

केकेआर को 50 लाख में मिले चमीरा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गस एटकिंसन को ऑक्शन में 1 करोड़ की बेस प्राइज के साथ टीम में शामिल किया था। मगर आईपीएल 2024 का आगाज होने से पहले ही यह स्टार तेज गेंदबाज लीग से ही बाहर हो गया है। केकेआर ने गस एटकिंसन की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मन्था चमीरा को 50 लाख की बेस प्राइज के साथ टीम में शामिल किया है। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भाग लिया था। जिसमें दो विकेट अपने नाम किए थे। दुश्मन्था चमीरा को उनकी रफ्तार के लिए जाना जाता है। वह 145 से 150 की स्पीड से गेंद को फेंकते हैं। वहीं केकेआर के होम ग्राउंड में ज्यादातर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। जिसके बाद श्रीलंका के इस दिग्गज खिलाड़ी को अपनी टीम का हिस्सा बनाना केकेआर मैनेजमेंट का अच्छा मूव दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

2022 में किया था डेब्यू

विज्ञापन

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मन्था चमीरा आईपीएल में कई बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। मगर उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिला था। उन्होंने इस टीम के लिए 12 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए थे। फिर आईपीएल 2023 में वह नहीं खेल पाए थे। मगर केकेआर ने इस खिलाड़ी पर एक बार फिर दाव लगाया गया है। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के 2022 में मेंटॉर गौतम गंभीर थे। जो 2024 में कोलकाता नाइट राइटर्स के मेंटॉर बन गए हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो गौतम गंभीर का दुश्मन्था चमीरा पर एक बार फिर विश्वास दिखाना यह बताता है कि यह तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार भरी गेंदों से क्या कमाल दिखा सकता है।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केएस भरत, मनीष पांडे, जेसन रॉय, अंगक्रिश रघुवंशी, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, मुजीब उर रहमान,मिचेल स्टार्क, चेतन सकारिया, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज,शाकिब हुसैन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और दुष्मंथा चमीरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ