IND vs ENG: दूसरे दिन शुभमन गिल एजबेस्टन में रचेंगे इतिहास? एक झटके में विराट-सचिन और पंत छूटेंगे पीछे

पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान शुभमन गिल ने 114 रन बना लिए थे। अब एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन गिल के सामने विराट कोहली, ऋषभ पंत और सचिन तेंदुलकर को एक झटके में पीछे छोड़ने का सुनहार मौका है।

Shubman Gill

शुभमन गिल

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। सीरीज के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। ये इस दौरे पर गिल का दूसरा शतक है। इससे पहले मैच में भी गिल ने पहले ही दिन शतक ठोक डाला था, जिसके बाद अब फिर से दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन गिल ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। ये कारनामा आज तक टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी नहीं कर पाए थे। वहीं अब दूसरे दिन गिल के सामने एक और रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। जिसके बाद एक झटके में गिल पूर्व बल्लेबाज विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ देंगे।

विज्ञापन

गिल के निशाने पर ये खास रिकॉर्ड

पहले दिन का खेल खत्म होने तक गिल ने 114 रन बना लिए थे। ऐसे में अब दूसरे दिन फैंस को कप्तान गिल से दोहरे शतक की उम्मीद होगी। वहीं गिल अब एजबेस्टन में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर कर सकते हैं। जो फिलहाल विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने यहां 149 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम आता है, जिन्होंने इस मैदान पर 146 रन की पारी खेली थी। वहीं पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यहां 122 रन बनाए थे। अब मैच के दूसरे दिन गिल इन सभी खिलाड़ियों पीछे छोड़कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारत ने बनाए 5 विकेट खोकर 305 रन

एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 310 रन बना लिए थे। पहले दिन टीम इंडिया के 5 विकेट केएल राहुल 2 रन, करुण नायर 31 रन, यशस्वी जायसवाल 87 रन, नीतीश रेड्डी 1 रन और ऋषभ पंत 25 रन के रूप में लगे थे।

विज्ञापन

फिलहाल कप्तान गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। जडेजा लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में थोड़ी लय में दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में फैंस को उनसे लंबी पारी की उम्मीद होगी। टीम इंडिया पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करना चाहेगी। आखिरी बार भारतीय टीम इस मैदान पर 410 रन बनाने के बाद भी हार गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ