India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज सितंबर में खेली जाएगी। उससे पहले भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी तक बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। जो खिलाड़ी बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको टेस्ट टीम में चुना जाएगा। वहीं अब तीन खिलाड़ियों के लिए बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह बना पाना मुश्किल माना जा रहा है।
इन 3 खिलाड़ियों को जगह मिलना मुश्किल
1. सूर्यकुमार यादव
बुची बाबू टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव मुबंई के लिए खेल रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं अब सूर्या चोटिल भी हो गए हैं। जिसके बाद अब उनके लिए दलीप ट्रॉफी में भी खेल पाना मुश्किल माना जा रहा है। अगर सूर्यकुमार चोट के चलते दलीप ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाते हैं तो फिर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में जगह बना पाना मुश्किल होगा।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गरजेगा ‘द्रविड़’ का बल्ला, टीम इंडिया में हुआ सेलेक्शन
2. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर की खराब फॉर्म जाने का नाम नहीं ले रही है। बुची बाबू टूर्नामेंट में श्रेयस भी मुंबई के लिए खेल रहे हैं, अभी तक उनका बल्ला भी खामोश रहा है। टीएनसीए 11 के खिलाफ पहली पारी में अय्यर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में भी अय्यर फ्लॉप साबित हुए थे। अगर उनका यही फ्लॉप शो जारी रहता है तो उनका भी टेस्ट टीम से पत्ता कटना तय है।
3. सरफराज खान
सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। सरफराज का डेब्यू काफी शानदार रहा था। पहले ही मैच में सरफराज ने अर्धशतक लगाया था। लेकिन अब बुची बाबू में सरफराज का बल्ला भी शांत है। अब अगर दलीप ट्रॉफी में भी सरफराज की खराब फॉर्म जारी रहती है तो उनके लिए भी टेस्ट टीम में जगह बना पाना मुश्किल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में आया समीर रिजवी का तूफान, प्वाइंट टेबल में हुआ बदलाव
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
4 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
4 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
4 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines