बुची बाबू टूर्नामेंट में फिर फ्लॉप हुआ कोच गंभीर का 'खास', अब कैसे मिलेगी टेस्ट टीम में जगह

India vs Bangladesh: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज का बल्ला बुची बाबू टूर्नामेंट में अभी तक खामोश रहा है। तमिलनाडु के खिलाफ भी दोनों पारियों में वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी वो वनडे सीरीज में भी फ्लॉप रहे थे।

ind vs - 2024-08-30T185632.368

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में अपना दावा पेश करने के लिए श्रेयस अय्यर इस समय बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट अभी तक श्रेयस अय्यर बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। आईपीएल के बाद से ही श्रेयस अय्यर फॉर्म को लेकर संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं श्रेयस अय्यर

विज्ञापन

भारतीय चयनकर्ताओं की नजर इस समय बुची बाबू टूर्नामेंट पर टिकी हुई है। सेलेक्टर्स इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की कमजोरी और मजबूती को जानना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट में उनका खराब प्रदर्शन जारी है। इस टूर्नामेंट में टीएनसीए 11 के खिलाफ मैच में वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में वो 2 रन बना कर आउट हो गए थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 22 रन बनाए थे।

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ भी रहे थे फ्लॉप

श्रेयस अय्यर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम में जगह दी गई थी। इस वनडे सीरीज में भी श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 23, 7 और 8 रन बनाए थे। उनकी खराब फॉर्म की वजह से उन्हें इस सीरीज से ड्रॉप भी किया जा सकता है। बता दें कि एक समय श्रेयस अय्यर को अजिंक्य रहाणे के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन अब वो खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से जगह नहीं बना पा रहे हैं।

विज्ञापन

गंभीर के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बांग्लादेश के खिलाफ गौतम गंभीर के सामने नंबर 5 के बल्लेबाज को लेकर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। सरफराज खान भी अभी तक कुछ खास नहीं कर पाएं हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में टीम इंडिया में नंबर 5 के बल्लेबाज को लेकर रोहित शर्मा और गौतम गंभीर अलग रणनीति बनानी पड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ