IND vs BAN: फ्री में सिर्फ यहां देखें मैच, हॉटस्टार या सोनी पर नहीं दिखेगा मुकाबला

India vs Bangladesh 3rd T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार या सोनी पर नहीं बल्कि यहां होगी।

IND vs BAN

IND vs BAN

India vs Bangladesh 3rd T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मैच जीतकर भारतीय टीम 2-0 से आगे है। वहीं आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 भजे हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया टी20 सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ करना चाहेगी। वहीं अगर आप भी इस मैच का लुत्फ फ्री में उठाना चाहते हैं तो फिर हॉटस्टार या सोनी नहीं बल्कि यहां आप मैच देख सकते हैं।

विज्ञापन

जियो सिनेमा पर फ्री में देखें मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीवी पर इस मैच को आप स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न नेटवर्को पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार या सोनी नहीं बल्कि जियोसिनेमा पर होगी। जियोसिनेमा पर आप बिल्कुल फ्री में भारत बनाम बांग्लादेश मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैच पर बारिश का साया

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद में आज बारिश हो सकती है। अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो फिर तीसरा मुकाबला रद्द भी हो सकता है। ऐसे में टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन

हर्षित राणा का हो सकता है डेब्यू

तीसरे टी20 मैच में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। हर्षित को इस सीरीज के लिए टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन अभी तक उनको किसी भी मैच की प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया था। रिपोर्ट के अनुसार तीसरे मैच से मयंक यादव को आराम देकर हर्षित को मौका मिल सकता है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ