IND vs BAN: संजू सैमसन पर भड़क उठे फैंस, इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उठी मांग

India vs Bangladesh 2nd T20I Sanju Samson: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन का फ्लॉप शो देखने को मिला है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स संजू की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

Sanju Samson

Sanju Samson

India vs Bangladesh 2nd T20I Sanju Samson: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जो काफी हद तक सही साबित होता दिखाई दिया। पावरप्ले में ही टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी लाइनइप के सामने बिखर गया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की। मैच में पहला झटका भारत को संजू सैमसन के रूप में लगा। संजू के आउट होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

संजू पर भड़के फैंस

दूसरे टी20 मैच में संजू को शुरुआत अच्छी मिली थी, लेकिन अपनी इस लय को संजू ज्यादा देर तक जारी नहीं रख पाए। इस मैच में संजू 7 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके शामिल थे। संजू के इस खराब प्रदर्शन को देखकर फैंस भड़क उठे। सोशल मीडिया पर यूजर्स संजू को लेकर तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं एक यूजर्स ने संजू की जगह टीम में रुतुराज गायकवाड को शामिल करने की मांग की है। इस यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि, संजू सैमसन को और कितने मौके मिलेंगे! कल्पना कीजिए कि रुतुराज को इतने मौके मिलते होंगे…

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं इससे पहले मैच में संजू सैमसन ने थोड़ी अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन उस मैच में भी वे अपनी पारी को लंबी नहीं कर पाए थे। पहले मैच में संजू ने 19 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके निकले थे। अब देखने वाली बात होगी कि क्या तीसरे और आखिरी टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में संजू को मौका मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ