IND vs BAN सीरीज के बीच पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, जियो सिनेमा के ऐड से मची हलचल

India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसको लेकर जियो सिनेमा ने एक ऐड शेयर किया है। जिसके बाद अब पाकिस्तान टीम का काफी मजाक बनाया जा रहा है।

IND vs BAN

IND vs BAN

India vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसपर टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है। भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर हो रही है। वहीं इस सीरीज को लेकर जियो सिनेमा ने एक ऐड शेयर किया है। ये ऐड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान का उड़ा मजाक

बांग्लादेश की टीम भारत के दौरे से पहले पाकिस्तान के दौरे पर थी। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर हराया था। इस सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान का 2-0 से सूपड़ा साफ किया था। जिसके बाद अब जियो सिनेमा ने भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज को लेकर ऐड शेयर किया है।

विज्ञापन

जिसमें पाकिस्तान के फैंस को दर्शाया गया है। ऐड में कहते हुए सुना जा सकता है कि टीम इंडिया हम शरहद पार से बोल रहे हैं बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में हम आपके साथ है। बांग्लादेश टीम ने जो हमारी टीम का हाल किया हमें हमारे घर पर आकर हराया। अब हमारी सारी उम्मीद टीम इंडिया से है।

विज्ञापन

चेन्नई टेस्ट में मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

दो पारियों के बाद टीम इंडिया के पास 500 से ज्यादा रनों की बढ़त हो गई थी। तीसरे दिन टीम इंडिया ने 287 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक लगाए थे। इससे पहली पारी में आर अश्विन ने शतक लगाया था और जडेजा ने भी 86 रनों की पारी खेली थी। अब बांग्लादेश के लिए जीत उतनी आसान नहीं होने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ