India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। भारत को ऑस्ट्रेलिया से 275 रनों का टारगेट मिला, लेकिन बार-बार बारिश आने की वजह से आखिरकार दोनों टीमों के कप्तान ने मैच का ड्रॉ करने पर सहमति जताई। मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविद्र जडेजा और केएल राहुल की पारी की जमकर तारीफ की, साथ ही जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप के बीच हुई साझेदारी की भी खूब सराहना की, जिसके दम पर भारत कंगारू टीम के खिलाफ गाबा में फॉलोऑन बचाने में सफल रहा।
उन्होंने कहा, ‘हम मौसम को जानते थे। हमें पता था कि इसकी वजह से मैच पूरा नहीं होने वाला है। रविंद्र जडेजा को क्रेडिट देना होगा। उन्होंने और केएल राहुल ने जिस तरह से खेला, वह शानदार था। आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह की लड़ाई देखना शानदार था। हमने उन्हें नेट्स पर अपनी बल्लेबाजी पर बहुत मेहनत करते देखा है। गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह शानदार थे। आकाश दीप एक आक्रामक क्रिकेटर हैं और हमेशा गेम में शामिल रहना चाहते हैं। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत नए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने नेट्स पर कड़ी मेहनत की है, जिसका असर दिख रहा है। इस भारतीय टीम में ऐसे लोग हैं जो दूसरे खिलाड़ियों की मदद करते हैं।’
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद क्या बोले कप्तान रोहित? इन खिलाड़ियों को दिया ड्रॉ का क्रेडिट
टीम के सेलिब्रेशन पर क्या बोले रोहित?
ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के चौथे दिन काफी कुछ हुआ, जहां खेल के आखिरी घंटे में भारत के फॉलोऑन टालने के बाद भारत के ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल बन गया था। टीम के इस सेलिब्रेशन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम और मीडिया ने थोड़ी हैरान जताई। इस पर कप्तान रोहित ने कहा कि यह हमारे लिए एक छोटी जीत थी, जो सीरीज के नतीजे को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस तरह का जश्न मनाने में कोई बुराई नहीं थी। चौथे दिन भारत ने 213 पर अपना नौवां विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने मंगलवार को दिन का खेल खत्म होने से पहले आखिरी विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी करके फॉलोऑन टाल दिया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: संन्यास लेने के बाद अश्विन का पहला रिएक्शन आया सामने, इन खिलाड़ियों का जताया आभार
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
4 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
24 mins agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
1 hr agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
2 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
2 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
3 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
4 hrs agoभारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, 3-0 से सीरीज किया अपने नाम
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines