India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम इंडिया की एक बार फिर से खराब बल्लेबाजी देखने को मिली थी। पहली पारी में टीम महज 180 रनों पर ढेर हो गई थी। पर्थ टेस्ट में शतक लगाने वाले विराट कोहली पिंक बॉल के सामने फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने कोहली पर सवाल उठाए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से सीखने की दी सलाह
पर्थ टेस्ट में विराट कोहली के बल्ले से लंबे समय के बाद शतक देखने को मिला था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि एडिलेड में भी कोहली अपनी यही फॉर्म जारी रखेंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली ने महज 7 रन बनाए थे।
जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि विराट को नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन से सीखना चाहिए, क्योंकि दोनों ने बहुत सारी गेंदें छोड़ी, जिससे उन्हें रन बनाने में मदद मिली। आप हर गेंद पर शॉट नहीं खेल सकते और विराट आसानी से उस गेंद को छोड़ सकते थे जिसने उनका विकेट लिया। वह जानते हैं कि गुलाबी गेंद लाल गेंद से ज्यादा तेज आती है और उछाल भी होता है। पहली पारी में कोहली मिचेल स्टार्क का शिकार बने थे।
ये भी पढ़ें:- IND Vs AUS: मैदान पर भिड़े सिराज और हेड, भारतीय गेंदबाज ने कुछ यूं दिया जवाब, देखें Video
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 337 रन
टीम इंडिया पहली पारी में 180 रन ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए और अच्छी बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। हेड ने 141 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेड ने 17 चौके और चार शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा मार्नस लाबुसेन ने 64 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दिक्कत में नजर आए बूम-बूम बुमराह, बीच मैदान पर चला इलाज
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
13 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
25 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
35 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines