IND vs AUS: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, दिक्कत में नजर आए बूम-बूम बुमराह, बीच मैदान पर चला इलाज

टीम इंडिया के लिए एडिलेड टेस्ट में कुछ भी सही नहीं घट रहा है। टीम के लिए गेंद से अकेले लड़ाई लड़ रहे जसप्रीत बुमराह भी बीच मैदान पर दिक्कत में दिखाई दिए हैं।

Untitled design (70)

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah Injury: टीम इंडिया के लिए एडिलेड टेस्ट में कुछ भी सही नहीं घट रहा है। बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद गेंदबाज भी पिंक बॉल से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। टीम के लिए गेंद से अकेले लड़ाई लड़ रहे जसप्रीत बुमराह भी बीच मैदान पर दिक्कत में दिखाई दिए हैं। बुमराह गेंदबाजी करते हुए अचानक से दर्द में नजर आए और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। फिजियो सात से आठ मिनट तक बुमराह के साथ रहे और उनका इलाज किया। बुमराह को बीच मैच में हुई इस तरह की परेशानी टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अब तक बुमराह की झोली में ही आए हैं।

दिक्कत में दिखे बुमराह

भारतीय टीम और क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दिक्कत में दिखाई दिए हैं। बुमराह अपने स्पेल का 20वां ओवर डाल रहे थे तभी वह कुछ परेशानी में दिखे। इसके बाद फिजियो को मैदान पर दौड़ लगाकर आना पड़ा। तकरीबन सात से आठ मिनट तक बुमराह का बीच मैदान पर इलाज चला।

इसके बाध बुमराह फिर से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज को यूं अचानक से हुई दिक्कत भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। इस सीरीज में बुमराह ही इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिनके आगे कंगारू बल्लेबाज बेबस दिखे हैं।

बेहतरीन लय में हैं बूम-बूम बुमराह

जसप्रीत बुमराह के लिए यह टेस्ट सीरीज अब तक कमाल की गुजरी है। पर्थ में बुमराह ने कप्तानी के साथ-साथ गेंदबाजी की भी अगुवाई की थी। पहली पारी में तेज गेंदबाज ने पांच कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को 104 रनों पर समेट दिया था। वहीं, दूसरी इनिंग में भी उनकी झोली में तीन विकेट आए थे। एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में भी बुमराह अब तक चार विकेट निकाल चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ