India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया में डबल बेइज्जती! पुरुष के बाद अब हार की कगार पर महिला टीम
India Vs Australia: एडिलेड टेस्ट में भारत को करारी शिकस्त मिली है, वहीं भारतीय महिला टीम भी हार की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
Edited By Himanshu Soni

IND VS AUS
Edited By Himanshu Soni

IND VS AUS
India Vs Australia: एडिलेड टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार मिली है। भारतीय टीम की दूसरी पारी 175 रन पर आउट हो गई है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 19 रन चाहिए थे। अब ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया है। भारत की हार के बाद अब WTC प्वाइंट्स टेबल में भी इंडिया को भारी नुकसान हुआ है। टीम इंडिया की हार के बाद फैंस भी काफी निराश दिखे। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला टीम भी बुरी तरह फंसी हुई है। वो भी अपने मैच में बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड में हो रहे इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वोल और एलीस पेरी ने शानदार शतक जड़ा है। इसके बाद टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 372 रन बनाने है।
Fans coming on the ground at the Adelaide Oval for some pictures and to enjoy the Sunday. 😄❤️ pic.twitter.com/BadU204SmI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 8, 2024
भारतीय महिला टीम ने विशाल लक्ष्य का पीछे करते हुए शुरुआती तीन विकेट आसानी से खो दिए हैं। टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। हरलीन देओल 22 गेंदों में 12 रन बनाकर एनाबेल सदरलैंड का शिकार हुईं। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन था। इस मुकाबले में टीम इंडिया की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि ये मैच भी टीम के हाथों से फिसलने वाला है। अगर ऐसा होता है तो एक ही दिन टीम इंडिया की डबल बेइज्जती हो जाएगी। उधर पुरुष टीम ने भी दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के आगे घुटने टेक दिए।
यह भी पढ़ें: IND Vs BAN U19 Asia Cup Final: ऐसा होगा भारत का प्लेइंग 11, जानें कब-कहां देखें मैच?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: