IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला सही भी साबित हुआ. भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दिन अपना दमखम दिखाया. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली. इसके बाद साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने भी धांसू बैटिंग की. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला.
केएल राहुल और शुभमन गिल का शानदार शतक
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 11 चौके की मदद से 165 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे साई सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन बनाए. उन्होंने भी 13 चौके अपने नाम किए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 143 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली और पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद हैं.
वहीं, ऋषभ पंत भी 70 गेंदों में 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 85 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना दिए हैं. दूसरे दिन भारतीय टीम विशाल स्कोर बनाना चाहेगी. गिल और पंत शानदार लय में नजर आ रहे हैं. गिल की नजरें दोहरे शतक पर होंगी, जबकि पंत दूसरे दिन शतक जमाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के सिलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी बातें
अफगानिस्तान के गेंदबाजों के छूट गए पसीने
अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल मलिक सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 6 ओवर में 37 रन खर्च किए. उनकी इकोनॉमी 6.20 की रही. अफगानिस्तान को 2 सफलता मोहम्मद सलीम सैफी ने दिलाई. उन्होंने 13 ओवर में 67 रन खर्च कर 2 विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, जियाउर रहमान को 1 सफलता मिली. अफगानिस्तान के गेंदबाज इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके और भारतीय बल्लेबाजों ने दिल खोलकर रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: शुभमन गिल ने सालों पुरानी परंपरा तोड़ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
संबंधित खबरें
IND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई है श्रेयस अय्यर की मुश्किलें
2 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड?
4 mins agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
18 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ स्मृति मंधाना के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका
29 mins agoIND vs NZ: कब से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज?
47 mins agoभुवनेश्वर कुमार की एंट्री के बाद ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 27 चौके-छक्कों की मदद से बनाए 173 रन
1 hr agoभारत में करोड़ों की कमाई, फिर भी विंडीज को नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines