IND vs AFG: शुभमन गिल ने सालों पुरानी परंपरा तोड़ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने कई बड़े कारनामे कर दिए. उन्होंने इस मैच में इतिहास भी रचा. गिल ने खास लिस्ट में जगह भी बनाई है.

Cricket News (91)
1 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. शुभमन ने अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान बड़ा कारनामा कर दिया. गिल अब भारत के लिए बतौर कप्तान 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया.  

विज्ञापन

गिल का बड़ा कारनामा

गिल का बड़ा कारनामा2 / 6

शुभमन गिल बतौर कप्तान टेस्ट में 1 हजार रन पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी भी बन गए हैं. इसके अलावा वह बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं. इससे पहले सुनील गावस्कर ने भारत के लिए बतौर कप्तान टेस्ट में 14 पारियों में अपने 1 हजार रन पूरे किए थे. ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के सिलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी बातें, नए T20I स्क्वाड से मिले अहम इशारे

विज्ञापन

रच दिया इतिहास

रच दिया इतिहास3 / 6

अब गिल 15 पारियों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. हालांकि गिल ने सबसे कम दिनों में भारत के लिए 1 हजार रन पूरे किए. उन्हें ये कारनामा करने के लिए 351 दिनों का सहारा लेना पड़ा. इस मामले में गिल ने इतिहास रच दिया है. ये भी पढ़ें: टीम से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव का आया पहला रिएक्शन

डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड अब तक अटूट

डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड अब तक अटूट4 / 6

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ओवरऑल बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में 1 हजार रन डॉन ब्रेडमैन के नाम है. उन्होंने 11 पारियों में ऐसा किया था. इंग्लैंड के खिलाफ भी गिल का प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने पिछले साल 5 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में खूब रन बनाए थे.

विज्ञापन

धांसू शतक भी जड़ा

धांसू शतक भी जड़ा5 / 6

खबर लिखे जाने तक शुभमन गिल ने 138 गेंदों में 100 रनों की धांसू पारी खेल दी है. उन्होंने 11 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. वह अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

राहुल ने भी बनाए रन

राहुल ने भी बनाए रन6 / 6

गिल के अलावा इस मैच में केएल राहुल ने भी शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज अपना 11वां शतक पूरा किया और वह ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए. टेस्ट में बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक सुनील गावस्कर के नाम हैं. उन्होंने 33 शतक जमाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन