टीम इंडिया के सिलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी बातें, नए T20I स्क्वाड से मिले अहम इशारे

5 Takeaways From Indian T20I Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशल सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सिलेक्शन के जरिए कई नए चेहरों को मौका मिला है. ऐसे में हम कह सकते हैं कि सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया के नए दौर के इशारे मिल चुके हैं. आइए जानते हैं कि इससे जड़ी 5 बड़ी बातें कौन-कौन सी हैं.

Team India
1 / 6
Team India

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर का दौर शुरू

श्रेयस अय्यर का दौर शुरू 2 / 6

भारतीय सिलेक्टर्स ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाकर टी20 इंटरनेशल में एक नए दौर की शुरुआत की है. उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और आईपीएल में कामयाब कप्तानी ने फ्यूचर को लेकर भरोसा जताया है. अब अय्यर को साबित करना है कि वो इंडियन प्रीमियर लीग की तरह टीम इंडिया के लिए भी अच्छे लीडर का रोल निभा सकते हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव के युग का अंत

सूर्यकुमार यादव के युग का अंत 3 / 6

सूर्यकुमार यादव ने भले ही भारत को अपनी लीडरशिप में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत दिलाई हो, लेकिन सिलेक्टर्स ने उन्हें कप्तानी और टीम दोनों से हटाकर ये मैसेज दिया है कि मैनेजमेंट अब पूरी तरफ फ्यूचर के बारे में सोच रही है, और उनका टारगेट 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाला अगला टी20 वर्ल्ड कप है.

वैभव सूर्यवंशी को मिला इनाम

वैभव सूर्यवंशी को मिला इनाम 4 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में चुना गया; वो नेशनल लेवल पर चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. बेहद मुमकिन है कि उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला.

विज्ञापन

तिलक वर्मा को उप-कप्तानी

तिलक वर्मा को उप-कप्तानी 5 / 6

सिलेक्टर्स ने अक्षर पटेल की जगह तिलक वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे यंग लीडरशिप ग्रुप तैयार करने की उनकी सोच जाहिर होती है. दिल्ली कैपिटल्स के तौर पर अक्षर की परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, शायद इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है.

हार्दिक पांड्या टीम को आराम

हार्दिक पांड्या टीम को आराम 6 / 6

  इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज और एशियन गेम्स टीमों से हार्दिक पांड्या का बाहर होना ये बताता है कि सिलेक्टर् भविष्य के टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए उनकी फिटनेस की चिंताओं को देखते हुए लॉन्ग टर्म को प्रायोरिटी दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन