India vs Afghanistan 2nd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. रविवार, 13 सितंबर को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने 157 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने सिर्फ 13.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच में भी जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि अफगानसि् तो चलिए जानते हैं भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच कब और कहां खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20I मैच?

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 7 विकेट से शानदार जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था. इस सीरीज के तीनों मुकाबलों के लिए एक ही वेन्यू रखा गया है. यानी तीसरा मैच भी दिल्ली में ही खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच में दिल्ली में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. पूरे 20-20 ओवर का खेल होने पर मैच रात 10:30 बजे तक खत्म हो जाएगा.

---विज्ञापन---

पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी20 मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए. अफगान टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, टीम का कोई बल्लेबाज भी नहीं चला. वहीं, जवाब में उतरी टीम इंडिया ने सिर्फ 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारत की ओर से स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े. वहीं, ईशान किशन ने 33 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 10 रन बनाए. अब भारतीय टीम दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Asian Games में भारत के जीतने पर क्या मोहसिन नकवी देंगे गोल्ड मेडल? जानें विजेताओं को कौन करता है सम्मानित

IND vs AFG T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर.

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई.

ये भी पढ़ें- ACC चेयरमैन के पद से जल्द हटने वाले हैं मोहसिन नकवी! सामने आया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---