हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, इस बार हॉकी के मैदान में मचने वाला है कोहराम! क्या होगा हैंडशेक?

IND vs PAK in Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच हर एक खेल में भिड़ंत यादगार होती है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में दोनों देश आमने-सामने आए थे. भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को खदेड़ा था. अब दोनों देशों के बीच हॉकी के मैदान पर भिड़ंत होने वाली है. वो FIH हॉकी वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे.

विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान टीम होगी आमने-सामने

IND vs PAK in Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन खेल के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने आती रहती हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हुआ. अब FIH हॉकी वर्ल्ड कप में एक बार फिर दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होंगी. हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप सामने आ चुके हैं और भारत-पाकिस्तान साथ में हैं. ऐसे में अब उनके बीच धमाकेदार मैच होना तय है. बता दें कि हॉकी का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट इस बार नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होगा.

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हॉकी वर्ल्ड कप में मैच

एम्स्टरडैम में वगेनेर स्टेडियम में एक सेरेमनी का आयोजन किया गया. इसी बीच इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने ऐलान किया कि भारत ग्रुप D का हिस्सा है. उनके ग्रुप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स मौजूद हैं. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को पूल B में रखा गया है, जहां बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया जैसी बड़ी टीमें हैं. भारत के सभी मैच नीदरलैंड में आयोजित किए जाएंगे और पूरा शेड्यूल बुधवार तक जारी किया जाएगा. क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाते हैं। देखना होगा कि हॉकी वर्ल्ड कप में हैंडशेक होगा, या नहीं।

FIH हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप:

विज्ञापन
  • पूल A: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
  • पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
  • पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका
  • पूल D: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 बड़े बल्लेबाज, आखिर बार चौके-छक्कों की बारिश कर फैंस को कहेंगे अलविदा!

FIH वुमेंस वर्ल्ड कप का पूल भी आया सामने

सेरेमनी के दौरान सिर्फ मेंस ही नहीं, बल्कि वुमेंस FIH हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप भी सामने आए. बता दें कि 15 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत ग्रुप D का हिस्सा है. उनके पूल में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका भी हैं. भारतीय महिला टीम के सभी मैच भी नीदरलैंड में खेले जाएंगे.

विज्ञापन

वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप:

  • पूल A: नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
  • पूल B: अर्जेंटीना, जर्मनी, अमेरिका, स्कॉटलैंड
  • पूल C: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
  • पूल D: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका

ये भी पढ़ें:- ABD से लेकर Sanju Samson तक… 7 बड़े खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं जीती IPL ट्रॉफी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola