T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज करेगा। टूर्नामेंट की शुरुआज 1 जून से होगी। विश्व कप के लिए अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, जल्द ही भारतीय स्क्वॉड घोषित हो सकता है। इस बीच खबर आई है कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम में युवाओं के बजाए अनुभव को प्राथमिकता दी जा सकती है। हालांकि, कुछ अनुभवी खिलाड़ी विश्व कप स्क्वॉड में जगह नहीं बना सकते हैं। अगर सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिर रहते हैं तो सिलेक्टर्स को सीधे-सीधे खिलाड़ियों का चयन करना है।
रिंकू सिंह को मिल सकता मौका
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “कोई प्रयोग नहीं होगा। जो लोग भारत के लिए खेले हैं और टी20 इंटरनेशनल और IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें रिवॉर्ड दिया जाएगा।” रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल में से किसी 1 को अंतिम 15 में जगह मिल सकती है। इसके अलावा फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह या शिवम दुबे अपना जगह पक्की कर सकते हैं।
विकेटकीपर के लिए जंग
बैकअप विकेटकीपर के लिए इन खिलाड़ियों के बीच जंग देखने को मिल सकती है। राहुल और ईशान टॉप ऑर्डर में बैटिंग भी कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या की फॉर्म चिंता का विषय है। हालांकि, उनके सिलेक्शन पर कोई संदेह नहीं है। इसके अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को जगह मिलना लगभग तय है। सिराज हालांकि, IPL 2024 में फीके रहे हैं।
चहल ठोक रहे हैं दावेदारी
अब तक एक भी टी20 विश्व कप नहीं खेलने वाले युजवेंद्र चहल भी विश्व कप के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। IPL 2024 में वह शानदार लय में नजर आए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई भी स्पिन का विकल्प हो सकते हैं। रियान पराग, मयंक यादव, अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा ने IPL के 17वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, उन्हें विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिलने के आसार ना के बराबर हैं। उन्हें पहले द्विपक्षीय सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।
विश्व कप के लिए भारत का संभावित स्क्वॉड
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह।
ऑलराउंडर्स: हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल।
स्पिनर: कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई।
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन।
पेसर्स: जसप्रीत, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘अगर ये शतक विराट कोहली ने बनाया होता…’, बटलर के शतक पर हरभजन सिंह ने कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रिंकू सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, खिलाड़ी ने खुद बताया कब करेंगे वापसी
संबंधित खबरें
फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines