---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: ‘अगर ये शतक विराट कोहली ने बनाया होता…’, बटलर के शतक पर हरभजन सिंह ने कही बड़ी बात

Harbhajan Singh Jos Buttler Century: हरभजन सिंह ने जोस बटलर की सेंचुरी पर बड़ी बात कही है। उन्होंने विराट कोहली और एमएस धोनी का उदाहरण दिया। जानिए भज्जी ने क्या कहा है।

---विज्ञापन---

Harbhajan Singh Jos Buttler Century: राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बार फिर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसका सपना हर क्रिकेटर देखता है। केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बटलर ने ताबड़तोड़ शतक जड़ अपनी टीम को आखिरी बॉल पर जीत दिलाई। हारी बाजी को जीतकर बाजीगर बने बटलर ने इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर 60 गेंदों में 9 चौके-6 छक्के ठोक नाबाद 107 रन जड़े। उनकी इस धमाकेदार पारी की क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है। बटलर की इस शानदार पारी पर दिग्गज गेंदबाज और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने बड़ी बात कही है।

बटलर को भी उसी तरह का सम्मान मिलना चाहिए

हरभजन सिंह ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि बटलर को भी भारत में उसी तरह का सम्मान मिलना चाहिए। भज्जी ने कहा- अगर विराट कोहली ने ये सेंचुरी लगाई होती तो हम इसे दो महीनों तक सेलिब्रेट करते। जैसे कि हम धोनी के तीन छक्कों की बात करते हैं। हमें इस शतक का भी उसी तरह जश्न मनाना चाहिए जैसे हम अपने खिलाड़ियों का मनाते हैं। भज्जी ने आगे कहा कि बटलर दिग्गजों में से एक हैं। इसलिए उनका भी उसी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

आगे भी कर सकते हैं कमाल

हरभजन ने आगे बटलर की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि वह एक विशेष और अलग स्तर के खिलाड़ी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने ऐसा कारनामा किया है। हम आगे भी इस अविश्वसनीय खिलाड़ी को ऐसा कारनामा करते हुए देख सकते हैं। हालांकि हम उनके बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि वह भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इतिहास रच रहे हैं बटलर

आईपीएल में यह बटलर का सातवां शतक था। वह अब आईपीएल में विराट कोहली के 8वें शतक की बराबरी करने से एक शतक दूर हैं। बटलर ने अपने तूफानी शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। जिनके नाम आईपीएल में 6 शतक दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: रिंकू सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, खिलाड़ी ने खुद बताया कब करेंगे वापसी

First published on: Apr 17, 2024 06:31 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola