IPL 2024: रिंकू सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, खिलाड़ी ने खुद बताया कब करेंगे वापसी

Rinku Singh: IPL 2024 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया था।

Rinku Singh said I had a niggle I will be back to playing full match against RCB

रिंकू सिंह की वापसी पर बड़ी जानकारी आई सामने। इमेज क्रेडिट- IPL

Rinku Singh: IPL 2024 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया था। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR के लिए बुरी खबर सामने आई थी। टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह फील्डिंग के लिए मैदान पर भी नहीं उतरे थे। हालांकि, अब रिंकू सिंह की इंजरी पर अपडेट आया है। क्रिकेटर ने खुद बताया है कि वह कब वापसी करने वाले हैं।

विज्ञापन

अगले मैच में खेलेंगे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्हें निगल है और वह अगले मैच में खेलता हुआ नजर आऊंगा। कोलकाता नाइटराइडर्स अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी। यह मैच 21 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में रिंकू के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 9 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

फिनिशर का रोल निभा रहे रिंकू

IPL 2024 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 6 मैच की 5 पारियों में 83 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 27.66 की और स्ट्राइक रेट 162.74 की रही है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 26 रन है। रिंकू को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में मौका मिल सकता है। वह टीम में बतौर फिनिशर अपनी जगह बना सकते हैं। रिंकू लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ