Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मेडल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय मेंस हॉकी टीम को अपने आखिरी मुकाबले में भी निराशा हाथ लगी. 7वें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में भारत को बेल्जियम के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा. तय समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था, जिसके बाद मैच का फैसला शूटआउट से हुआ. इस हार के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपना अभियान 8वें स्थान पर समाप्त किया. इस मुकाबले में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि अभिषेक ने एक गोल दागा.
पहले क्वार्टर में भारत ने की थी शानदार शुरुआत
भारतीय टीम ने इस मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में किया और छठे मिनट में ही अभिषेक के गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. हालांकि, मैदान पर निर्धारित 11 से ज्यादा खिलाड़ी होने के कारण भारत को नुकसान उठाना पड़ा. इस गलती के चलते कप्तान हरमनप्रीत सिंह को येलो कार्ड दिखाया गया और उन्हें 5 मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा.
इसके बावजूद भारतीय डिफेंस ने पहले क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान बेल्जियम को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गोल में तब्दील नहीं होने दिया. पहले क्वार्टर तक बेल्जियम की टीम गोल करने में नाकाम रही.
बेल्जियम ने दो मिनट में पलटा मुकाबला
वहीं, दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने जोरदार वापसी करते हुए महज दो मिनट के अंदर दो गोल दाग दिए. मैच के 22वें मिनट में रोमन डुवेकोट ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया. इसके ठीक एक मिनट बाद, 23वें मिनट में ह्यूगो लाबूचेर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बेल्जियम को 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल करते हुए भारत की वापसी कराई और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया.
हालांकि, चौथे क्वार्टर में बेल्जियम ने एक और गोल कर फिर से 3-2 की बढ़त बना ली. ऐसे में मुकाबला भारत के हाथ से निकलता दिखाई दे रहा था. लेकिन मैच खत्म होने से महज 20 सेकंड पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया और मुकाबले को शूटआउट तक पहुंचा दिया.
शूटआउट में हरमनप्रीत और सुखजीत से हुई चूक
तय समय तक स्कोर 3-3 से बराबर रहने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में गया, जहां भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की. भारत की ओर से शिलानंद, दिलप्रीत और अभिषेक ने अपने शुरुआती तीनों प्रयासों में गोल कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. हालांकि, आखिरी दो प्रयासों में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत गोल करने में सफल नहीं हो सके. वहीं, बेल्जियम के 4 खिलाड़ियों ने गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी. बेल्जियम का सिर्फ एक खिलाड़ी ही गोल करने में असफल रहा.
ये भी पढ़ें- डायमंड लीग फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, रुमेश पथिरागे ने 92.07 मीटर के थ्रो से चौंकाया
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सफर
51 साल बाद हॉकी वर्ल्ड कप में मेडल जीतने के इरादे से उतरी भारतीय मेंस हॉकी टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी. पहले राउंड में भारत ने वेल्स को 3-1 और पाकिस्तान को 5-3 से हराया था. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 2-4 से हार झेलनी पड़ी. इसके बाद दूसरे राउंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-3 से हार मिली, जबकि अर्जेंटीना ने भी टीम इंडिया को 5-3 से हराया.
लगातार हार के चलते भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. भारतीय टीम दूसरे राउंड में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और आखिरी मैच में भी बेल्जियम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस तरह टीम इंडिया का वर्ल्ड कप सफर 8वें स्थान पर खत्म हो गया.
ये भी पढ़ें- आर प्रज्ञाननंदा ने रचा नया इतिहास, ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines