---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, इस दिग्गज को मिली कप्तानी

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स ने अपने नए कप्तान की घोषणा अनूठे अंदाज में की।

---विज्ञापन---

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स ने अपने नए कप्तान की घोषणा अनूठे अंदाज में की। सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 18 के विकेंड का वार एपिसोड के दौरान श्रेयस अय्यर के पंजाब किंग्स का कप्तान बनने की घोषणा की।

युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह भी रहे मौजूद

श्रेयस अय्यर के साथ इस दौरान युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह भी मौजूद थे। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। आईपीएल मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में श्रेयस अय्यर को खरीदा था। वो आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

---विज्ञापन---

कप्तानी में शानदार रहा है रिकॉर्ड

अय्यर ने 2020 में दिल्ली को अपने पहले आईपीएल फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दिल्ली ने 2021 सीज़न में अय्यर की जगह ऋषभ पंत को अपना कप्तान नियुक्त किया था। बाद में 2022 में, अय्यर को केकेआर ने खरीदा था। उन्होंने KKR की दो सीजन में कप्तानी की। उन्होंने KKR को एक खिताब भी जिताया।

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब की टीम:

शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह , अर्शदीप सिंह , श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल , मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल , नेहाल वढेरा , हरप्रीत बरार , विष्णु विनोद , विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर , मार्को यानसेन, जोश इंगलिस (2.60 करोड़ रुपये), लॉकी फर्ग्यूसन , अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू , कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे , जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे।

---विज्ञापन---

21 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2025

आईपीएल 2025 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आईपीएल की शुरुआत इस बार 21 मार्च से होगी। ईपीएल के इस सीजन से आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट लागू होगा।

 

---विज्ञापन---

(खबर अपडेट हो रही है…)

First published on: Jan 12, 2025 09:56 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola