IND vs NZ U19: वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे के दम पर भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा

India U19 vs New Zealand U19 Result: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने शानदार जीत हासिल करते हुए अपने कारवां को आगे बढ़ाया. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने शानदार प्रदर्शन किया.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

India U19 vs New Zealand U19 Result: भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच 24 जनवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. कप्तान आयुष म्हात्रे का ये फैसला सही भी साबित हुआ. भारत ने न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. न्यूजीलैंड की टीम 135 रनों पर ही सिमट गई थी. कोई भी मुख्य बल्लेबाज न्यूजीलैंड के लिए कमाल नहीं कर सका. भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की.

विज्ञापन

135 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड

बारिश की वजह से मुकाबला 37 ओवर का कर दिया गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 36.2 ओवर में 135 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज आर्यन मान ने 21 गेंदों में 5 रन बनाए, जबकि ह्यूगो बोग ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए. इसके अलावा टॉम जोन्स ने 10 गेंदों में 2 रन बनाए. वहीं, विकेटकीपर मार्को विलियम अल्पे ने 1 रन बनाया, जबकि जैकब कॉटर ने 47 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जबकि कैलम सैमसन ने 48 गेंदों में 37 रन बनाए.

विज्ञापन

भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने शानदार गेंदबाजी की और 8 ओवर में 29 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. जबकि हेनिल पटेल ने 7.2 ओवर में 23 रन खर्च कर 3 विकेट लिए.

विज्ञापन

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. आरोन जॉर्ज ने 6 गेंदों में 7 रन बनाए. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. उन्होंने 2 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा आयुष म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 27 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 2 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे. वैभव और म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की और भारत की जीत में अहम योगदान निभाया. भारत ने 13.3 ओवर में 130/3 रन बनाकर जीत हासिल की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ