हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत बना अंडर-18 हॉकी एशिया कप चैंपियन, फाइनल में जापान को हराकर जीता गोल्ड

अंडर-18 एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताबी मैच को अपने नाम किया. भारत ने मेजबान जापान को हराकर इतिहास रचा. पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है.

विज्ञापन

India vs Japan: भारत और जापान के बीच एशिया कप अंडर-18 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया था. भारत ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और जापान को हराकर गोल्ड जीता. जापान को काकामीगाहारा में खेले गए फाइनल मुकाबले में 4-1 के अंतर से हराया और खिताब पर कब्जा जमाया. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को फाइनल जीतने पर बधाई दी है. फाइनल जीतने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश भी हुई है.

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

जापान के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाकर रखा. पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में आशीष तानी ने गोल दागा. इसी के साथ भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है. इसके बाद आशीष ने इस मुकाबले के 28वें और 34वें मिनट में दो और गोल दागकर विरोधी टीम को पस्त कर दिया. जापान केवल 1 ही गोल अपने नाम कर सकी. लेकिन भारत ने शुरुआत से ही अपना शानदार खेल जारी रखा.

इसके बाद कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में गोल दागकर कमाल कर दिया. हॉकी इंडिया ने गोल्ड मेडल जीतने पर सभी भारतीय खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपये का इनाम देने का फैसला किया. इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनने के बाद आया नया ट्विस्ट

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत की जीत के बाद पीएम मोदी ने भी टीम को बधाई दी. उन्होंने लिखा “हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि! 2026 के अंडर-18 एशिया कप में भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम को जीत की हार्दिक बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया, जिसका नतीजा फाइनल में मिली यादगार जीत के रूप में सामने आया. यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है. टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सिलेक्शन पर इमोशनल हुए पिता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola