Women's World Cup: फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर! मौसम अपडेट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

Women’s World Cup 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी. हालांकि, फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच के दिन नवी मुंबई में भारी बारिश की संभवाना जताई जा रही है.

IND W vs SA W, Women's World Cup 2025 Final

IND W vs SA W, Women's World Cup 2025 Final

India vs South Africa, Women’s World Cup 2025 Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार, 2 नवंबर को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेगी. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है.

विज्ञापन

दोनों टीमें अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है. लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. फाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. नवी मुंबई के मौसम अपडेट ने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप फाइनल पर मंडराया बारिश का खतरा

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को होने वाले महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. खिताबी मुकाबले के दिन नवी मुंबई में भारी बारिश की संभवाना जताई जा रही है. एक्यूवेदर के रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को नवी मुंबई में दिन-रात दोनों समय बारिश की संभावना 63 प्रतिशत है. मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा.

वहीं, शाम 4 से 7 बजे के बीच बारिश होने के आसार सबसे ज्यादा हैं. यानी मैच में बारिश खलल डाल सकती है. ऐसे में पहले तो ओवर्स में कटौती कर मैच को पूरा करने की कोशिश की जाएगी. लेकिन अगर 2 नवंबर को मैच नहीं हुआ तो फिर रिजर्व डे पर मुकाबला पूरा करवाया जाएगा.

विज्ञापन

रिजर्व डे के दिन भी बारिश की संभावना

फाइनल मुकाबले के लिए सोमवार, 3 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है. वहीं, रिपोर्ट्स के मानें तो 3 नवंबर को भी नवी मुंबई में बारिश की पूरी संभावना है. सोमवार को यहां दिन में 55 प्रतिशत और शाम से रात के बीच 61 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है. यानी रिजर्व डे के दिन भी मैच पूरा होना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश के कारण फाइनल मैच रद्द हो जाता है तो क्या होगा? मैच का रिजल्ट कैसे निकलेगा और कौन सी टीम को ट्रॉफी मिलेगी?

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने बताया क्यों हर्षित राणा का हुआ प्रमोशन? टीम की मास्टर प्लान का भी किया खुलासा  

अगर बारिश बनी विलेन तो…

आईसीसी के नियम के मुताबिक, अगर बारिश के कारण फाइनल मुकाबला रद्द हो जाता है तो ट्रॉफी भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच शेयर की जाएगी और दोनों टीमें चैंपियन कहलाएगी. लेकिन ऐसा रिजल्ट न फैंस और न ही खिलाड़ी चाहेंगे. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस यही दुआ करेंगे की बारिश न हो और मैच पूरा हो. भारतीय टीम के पास अपने घर में पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का मौका है. बता दें कि, लीग स्टेज में 7 में 5 मैच जीतकर साउथ अफ्रीका टेबल में तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि भारतीय टीम सिर्फ 3 मैच जीतकर टेबल में चौथे नंबर पर रही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ