हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट खेलेगी महिला टीम इंडिया, शेड्यूल का हुआ ऐलान

IND W vs SA W Schedule: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 7 मुकाबले खेलेगी। इसमें तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट शामिल है।

विज्ञापन
IND W vs SA W

IND W vs SA W Schedule: भारत की महिला टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जून में टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के भारत टूर के दौरान कुल 7 मैच खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत वनडे सीरीज से होगी।

शेड्यूल का ऐलान

मंगलवार को बीसीसीआई ने इसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया। शेड्यूल के अनुसार, वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 जून को बेंगलुरु में खेला जाएगा। जबकि 1 जुलाई को चेन्नई में टेस्ट और 5 जुलाई से इसी जगह पर टी-20 सीरीज खेली जाएगी। खास बात यह है कि चेन्नई 1976 के बाद पहली बार किसी महिला टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 1976 में टेस्ट खेला था।

पिछले साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी टीम इंडिया

घरेलू सीरीज 2022-2025 आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के हिस्से के रूप में खेली जाएगी। आपको बता दें कि भारत ने पिछले साल वानखेड़े में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी। अब भारतीय महिलाएं जून में घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम करीब एक दशक पहले भारत आई थी। जहां उन्होंने एक टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में टीम इंडिया ने एक पारी से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

ये है मैचों का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे मैच: 16 जून, 2024, रविवार दोपहर 1:30 बजे, बेंगलुरु

दूसरा वनडे मैच: 19 जून, 2024, बुधवार, दोपहर 1:30 बजे, बेंगलुरु

विज्ञापन

तीसरा वनडे मैच: 23 जून, 2024, रविवार, दोपहर 1:30 बजे, बेंगलुरु

एक टेस्ट मैच: 28 जून, 2024 से 1 जुलाई, 2024 तक, सुबह 9:30 बजे, चेन्नई

विज्ञापन

पहला टी-20 मैच: 5 जुलाई, 2024- शुक्रवार, शाम 7:00 बजे, चेन्नई

दूसरा टी-20 मैच, 7 जुलाई, 2024- रविवार, शाम 7:00 बजे, चेन्नई

विज्ञापन

तीसरा टी-20 मैच: 9 जुलाई, 2024- मंगलवार, शाम 7:00 बजे, चेन्नई

आपको बता दें कि टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। हाल ही बांग्लादेश टूर पर गई टीम इंडिया ने पांच टी-20 मैचों में बांग्लादेश का सफाया कर दिया था। टीम इंडिया ने ये सीरीज 5-0 से जीती है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय परिस्थितियों में साउथ अफ्रीका को मुंह की खानी पड़ सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, बताए सेमीफाइनल-फाइनल में जाने वाली टीमों के नाम 

ये भी पढ़ें: RR vs PBKS: पंजाब किग्स को लगा तगड़ा झटका, 2 मैच से बाहर हुए रबाडा और धवन 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल टाई हुआ और बारिश ने पूरा नहीं करने दिया मैच, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल? जानें नियम 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरे गौतम गंभीर, एबी डिविलियर्स और केविन पीटरसन पर निकाली भड़ास 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल और संजीव गोयनका के मिले दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल टाई हुआ और बारिश ने पूरा नहीं करने दिया मैच, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल? जानें नियम 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: जोस बटलर, विल जैक्स और रीस टॉप्ले ने छोड़ा टीम का साथ, घर हुए रवाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola