Video: श्रीलंका दौरे पर कौन होगा टीम इंडिया का नया कप्तान? बीसीसीआई ने बनाई ये बड़ी योजना

IND vs SL: जिम्बाब्वे के दौरे के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर जाना है। इस दौरे से रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। ऐसे में टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

l - 2024-07-07T205738.599

India tour of Sri Lanka: जिम्बाब्वे के दौरे के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर जाना है। इस दौरे पर भी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि टीम इंडिया इस दौरे के लिए किस खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी हैं।

टीम इंडिया 27 जुलाई से 7 अगस्त तक श्रीलंका के दौरे पर रहेगी। श्रीलंका दौरे पर ऋषभ पंत, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या के साथ श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हो सकती है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के बीच कप्तानी को लेकर रेस चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई वनडे और टी 20 के लिए अलग-अलग कप्तान बन चुन सकती है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ