IND W vs PAK W, Women’s T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई भिडंत के बाद क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ICC ने वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है और भारत-पाकिस्तान को एक बार फिर एक ही ग्रुप में रखा गया है. यानी फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टीमें कब और कहां भिड़ने वाली हैं.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख आई सामने
ICC के द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-1 में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को भी जगह दी गई है. ऐसे में लीग स्टेज में ही भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा.
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून, 2026 को एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. यह मैच इस टूर्नामेंट के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक होगा, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी. महिला क्रिकेट में भी भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता हर बार रोमांचक रही है और इस बार स्टेडियम खचाखच भरा रहने की उम्मीद है.
भारत और पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 16 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 13 मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत नसीब हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, टी20I में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एकतरफा दबदबा रहा है.
ये भी पढ़ें- IND W vs AUS W: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, ‘कप्तान’ को बीच मैच लगी चोट से बढ़ गई टेंशन!
भारत की नजरें टी20 वर्ल्ड कप पर
हाल ही में हुए 2025 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की नजरें टी20 के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी अपनी बादशाहत कायम करने पर होंगी.
वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
- ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
- ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
ये भी पढ़ें- ICC ने किया वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
12 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines