---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND W vs AUS W: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, ‘कप्तान’ को बीच मैच लगी चोट से बढ़ गई टेंशन!

Harmanpreet Kaur Injured: भारत की महिला टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है और पहले मैच के दौरान ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. कप्तान को बीच मैच चोट लग गई है और इसी कारण वो मैच से बाहर हो चुकी हैं. BCCI ने आधिकारिक अपडेट जारी करते हुए बताया कि उन्हें घुटने में चोट आई है.

---खबर नीचे जारी है---

Harmanpreet Kaur Injured: एक ओर फैंस की नजर टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर है, वहीं दूसरी ओर भारत की महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इसी बीच टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा. कप्तान हरमनप्रीत कौर को गंभीर चोट आई है. इसी कारण वो फील्डिंग करने नहीं उतरीं. BCCI ने आधिकारिक रूप से पोस्ट डालते हुए फैंस को यह जानकारी दी.

कप्तान हरमनप्रीत को लगी चोट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हरमनप्रीत बेहतरीन फॉर्म में नजर आईं और उन्होंने मुश्किल समय में टीम के लिए संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 84 गेंदों में 53 रन ठोके. फैंस उनके प्रदर्शन से खुश थे लेकिन हैरानी तब हुई, जब हरमनप्रीत फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आईं. BCCI ने अब कप्तान की गैरमौजूदगी के पीछे का असली कारण बताया.

---खबर नीचे जारी है---

बीसीसीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘कप्तान हरमनप्रीत कौर दूसरी पारी में फील्डिंग करने के लिए नहीं आईं, क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी करते हुए अपने बाएं घुटने में चोट आई. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है.’ इसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी होगी, क्योंकि हरमनप्रीत सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: खुल गए टीम इंडिया के सेमीफाइनल खेलने के रास्ते! इन 5 समीकरणों से पक्की होगी टिकट

---खबर नीचे जारी है---

हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में कौन कर रहा कप्तानी?

हरमनप्रीत कौर के बीच मैच चोटिल होने के बाद अब दूसरी पारी में टीम इंडिया की कमान स्मृति मंधाना संभाल रही है. स्मृति भारत की उपकप्तान हैं और अब वो गेंदबाजी के दौरान सारे फैसले ले रही हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवरों में 214 रन बनाए.

स्मृति मंधाना ने 58 रन बनाए, वहीं हरमनप्रीत कौर ने 53 रन की पारी खेली. ऑलराउंडर काश्वी गौतम ने 43 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही लेकिन भारत ने लगातार दो विकेट झटकते हुए मैच में वापसी की. अब देखना होगा कि मैच किस दिशा में आगे बढ़ता है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- शादी के तुरंत बाद क्यों दुखी हुए शिखर धवन? सोशल मीडिया पर आकर देनी पड़ी सफाई!

First published on: Feb 24, 2026 02:37 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola