IND W vs PAK W: T20 वर्ल्ड कप की तनातनी के बाद वुमेन्स वर्ल्ड कप में भी भारत-पाक एक ग्रुप में बरकरार, इस दिन होगा 'महासंग्राम'

IND W vs PAK W: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. आईसीसी ने वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत-पाकिस्तान को एक बार फिर एक ही ग्रुप में रखा है और मुकाबले की तारीख का ऐलान भी कर दिया है.

IND W Vs PAK W

IND W Vs PAK W

IND W vs PAK W, Women’s T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई भिडंत के बाद क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ICC ने वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है और भारत-पाकिस्तान को एक बार फिर एक ही ग्रुप में रखा गया है. यानी फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टीमें कब और कहां भिड़ने वाली हैं.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख आई सामने

ICC के द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-1 में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को भी जगह दी गई है. ऐसे में लीग स्टेज में ही भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून, 2026 को एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. यह मैच इस टूर्नामेंट के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक होगा, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी. महिला क्रिकेट में भी भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता हर बार रोमांचक रही है और इस बार स्टेडियम खचाखच भरा रहने की उम्मीद है.

भारत और पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें अब तक 16 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 13 मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत नसीब हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, टी20I में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एकतरफा दबदबा रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND W vs AUS W: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, ‘कप्तान’ को बीच मैच लगी चोट से बढ़ गई टेंशन!

भारत की नजरें टी20 वर्ल्ड कप पर

हाल ही में हुए 2025 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम की नजरें टी20 के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी अपनी बादशाहत कायम करने पर होंगी.

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप

  • ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
  • ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

ये भी पढ़ें- ICC ने किया वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ