IND W vs ENG W Only Test Live Streaming: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच शुक्रवार, 10 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह एक ऐतिहासिक मुकाबला है, क्योंकि इतिहास में ऐसा पहली बार जब लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा. इससे पहले इस मैदान पर कभी भी कोई महिला टेस्ट मैच नहीं खेला गया था, जबकि इसी मैदान पर पहला पुरुष टेस्ट 142 साल पहले खेला गया था.
ऐसे में इस मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हैं और फैंस के साथ-साथ दोनों टीमें काफी उत्साहित हैं. दोनों ही टीमें इस ऐतिहासिक मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड महिला एकमात्र टेस्ट मैच?
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शुक्रवार, 10 जुलाई से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड मे खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा ENG W vs IND W एकमात्र टेस्ट मैच?
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा. वहीं, मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
भारत में कहां देखें लाइव प्रसारण?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इस एकमात्र महिला टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. फैंस यहां विभिन्न भाषाओं में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारतीय फैंस भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला एकमात्र टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा दो प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट के अलावा JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की बादशाहत पर मंडराया खतरा, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब देखना पड़ेगा ये दिन!
IND W vs ENG W One-off Test: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, हरलीन देयोल, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेनुका सिंह, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, नंदनी शर्मा और एन. श्री चरणी.
इंग्लैंड महिला टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बूचियर, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स और इस्सी वोंग.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: चौथा टी20I भी हारी टीम इंडिया तो टूट जाएगा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, 7 साल में पहली बार होगा ऐसा
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
17 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
27 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
33 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines